Awarapan 2 Movie Review: क्या फिर से चलेगा Emraan Hashmi के रोमांस का जादू? एक बार जरूर पढ़ें ये रिव्यू

Summary :

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी मेन रोल्स में हैं। डायरेक्टर नितिन कक्कड़ की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग कर रही है और इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बॉलीवु़ड के ‘सीरियल किसर’ कहे जाने वाले इमरान हाशमी की साल 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे बड़े कलाकार मेन रोल में हैं। आइए जानते हैं कि यह फिल्म पर्दे पर कैसा परफॉर्म कर रही है और दर्शकों को कैसी लग रही है।

इमरान हाशमी की दमदार वापसी और पुरानी यादें

Awarapan 2 Movie Review
Awarapan 2 Movie Review ( Source: Social Media)

‘आवारापन 2’ फिल्म की बात करें, तो इसके डायरेक्टर नितिन कक्कड़ ने वाकई कमाल कर दिया है। उन्होंने पहली फिल्म के नाम और उसकी विरासत को बहुत अच्छे से आगे बढ़ाया है। नितिन ने फिल्म में हर सीन को बहुत बारीकी से पेश किया है, जिससे लोगों का जुड़ाव फिल्म से आखिर तक बना रहता है। उन्होंने कहानी में एक्शन के साथ-साथ जो इमोशनल एंगल जोड़ा है, वही इस फिल्म को बाकी फिल्मों से अलग बनाता है।

फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पसंदीदा किरदार ‘शिवम पंडित’ के रूप में नजर आ रहे हैं। 19 साल बाद आए इस सीक्वल में शिवम की जिंदगी का एक नया और डार्क चैप्टर दिखाया गया है।

लेकिन, बाकी कलाकारों का काम बहुत कमजोर रहा है। दिशा पाटनी (जारा) की एक्टिंग बहुत साधारण और बेजान लगी प्यार, डर या बेचैनी दिखाने में उनके चेहरे के भाव हर जगह एक जैसे ही रहते हैं। वहीं, दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (नफीसा) को बहुत कम समय मिला और उनका किरदार भी अच्छे से नहीं लिखा गया था, जिससे वह कहानी में कोई खास असर नहीं छोड़ पाईं। डायरेक्टर नितिन कक्कड़ की यह फिल्म इमोशनल और एक्शन से भरपूर होने के बावजूद इन कमजोरियों की वजह से फीकी पड़ जाती है।

 

बॉक्स ऑफिस पर तहलका और सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही गदर मचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर सकती है। सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ के साथ क्लैश होने के बावजूद, ‘आवारापन 2’ थिएटर में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

‘आवारापन 2’ के गानों की बात करें तो, जहाँ पहली फिल्म का संगीत आज भी लोगों की जुबान पर है और प्रीतम का कंपोज किया गया म्यूजिक कल्ट माना जाता है, वहीं इस नए साउंडट्रैक को लेकर दर्शकों में थोड़ी मायूसी भी है। कई क्रिटिक्स और व्यूअर्स का कहना है कि इसके गाने पुरानी फिल्म जैसी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए हैं और कोई भी गाना लंबे समय तक याद रहने वाला नहीं लगता।

इसके साथ ही, ट्विटर (X) पर ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। कई फैंस फिल्म के शुरुआती 20 मिनट और इमरान हाशमी की दमदार वापसी को देखकर इसे साल की बेहतरीन थ्रिलर और ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि पहली फिल्म जैसा गहरा इमोशनल जुड़ाव और दिशा पाटनी के किरदार में थोड़ी कमी महसूस हुई है, फिर भी कुल मिलाकर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘आवारापन’ से कितनी अलग है ‘आवारापन 2’?

Shivam Pandit Return Awarapan 2
Shivam Pandit Return Awarapan 2 ( Source: Social Media)
  1. इमोशंस का अंदाज़: पहली फिल्म काफी गंभीर (डार्क) थी, लेकिन ‘आवारापन 2’ में रिश्तों की मिठास और एक जिम्मेदार इंसान का इमोशनल एंगल ज्यादा देखने को मिलता है।

  2. दमदार एक्शन: पुरानी फिल्म में एकदम कच्चा और रफ एक्शन था, लेकिन यहाँ फाइट सीन्स को कहानी के साथ बहुत अच्छे से पिरोया गया है, जो देखने में बहुत असरदार लगते हैं।

  3. शानदार म्यूजिक: फिल्म के गानों को अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, जुबिन नौटियाल और विशाल मिश्रा जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज़ से सजाया है, जो दर्शकों को सीधे दिल पर असर करते हैं।

फिल्म- आवारापन 2

रेटिंग- 7/10 स्टार्स

ड्यूरेशन- 2 घंटे 20 मिनट (140 मिनट)

कास्ट- इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी, पूरन गब्बी

डायरेक्टर- नितिन कक्कड़

अगर आप इमरान हाशमी के पुराने अंदाज और ‘शिवम पंडित’ की वापसी देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी। इसके गानों और इमोशनल गहराई में थोड़ी कमी जरूर खलती है, लेकिन इमरान हाशमी की दमदार एक्टिंग और ‘शिवम पंडित’ के रूप में उनकी वापसी इस फिल्म को देखने लायक है।

Read More: Batwara 1947 Review: फिल्म में दिखाया गया सच या प्रोपेगेंडा?, फिल्म देखने से पहले एक बार..

 

 

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।