South Indian Breakfast Ideas: भारत में कई ऐसी डिशेस हैं, जिसे आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं। ज्यादातर लोग ऐसे फूड्स की तलाश में रहते हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो। ऐसे में अगर बात करें साउथ इंडियन फ़ूड कि तो इसे हर जगह के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं, क्योंकि इसका स्वाद ही इतना लाजवाब होता है। अगर आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो ये कुछ साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट बेस्ट ऑप्शन हैं। आइए जानते हैं वो डिश कौन-कौन सी हैं।
ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी आइडियाज
1. इडली और सांभर

इडली को सबसे हेल्दी नाश्ते में गिना जाता है। यह चावल और उड़द की दाल के घोल को भाप में पकाकर बनाई जाती है। सुबह इसे खाने से आप बहुत हल्का महसूस करेंगे। इसे बनाने में तेल का इस्तेमाल कम या नहीं करना चाहिए। इसे आप गरमागरम सांभर और नारियल चटनी के साथ खाएं।
2. मसाला डोसा

अगर आपको कुरकुरा और टेस्टी नाश्ता पसंद है, तो मसाला डोसा आपकी पहली पसंद बन सकता है। पतले और क्रिस्पी डोसे के अंदर मसालेदार आलू का भराव भरा जाता है। यह खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी होता है और दिनभर अच्छी एनर्जी भी देता है। इसे आप नारियल चटनी, मूंग की चटनी और सांभर के साथ खा सकते हैं।
3. उत्तपम

उत्तपम को साउथ इंडियन पैनकेक भी कहा जाता है। यह डोसे के बैटर से ही बनता है, लेकिन या थोड़ा मोटा होता है और इसके ऊपर ढेर सारी कटी हुई सब्जियां (प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च डाली जाती है। सब्जियों से भरपूर होने के कारण यह बहुत हेल्दी और पेट भरने वाला नाश्ता होता है। आप प्याज उत्तपम, टमाटर उत्तपम या मिक्स वेज उत्तपम बना सकते हैं।
4. रवा उपमा

अगर आपके पास समय है और आप झटपट कुछ बनाना चाहते हैं, तो उपमा सबसे आसान ऑप्शन है। यह भुनी हुई सूजी, राई, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और हरी सब्जियां के साथ बनाकर तैयार किया जा सकता है। यह 10-15 मिनट में बनाकर तैयार हो जाता है और बहुत हल्का होता है। टेस्ट बढ़ाने के लिए ऊपर से भुने हुए काजू और थोड़ा सा घी मिलाएं।
Also Read: पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये 4 झटपट बनने वाले हेल्दी फूड्स



Download Android App
Download iOS App




