पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये 4 झटपट बनने वाले हेल्दी फूड्स

Summary :

यह आर्टिकल सुबह के नाश्ते के महत्व और कुछ आसान व हेल्दी ऑप्शन के बारे में बताता है। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे ज़रूरी भोजन होता है, जो रात भर के ब्रेक के बाद शरीर और दिमाग को सही एनर्जी देता है। यह न सिर्फ आपको दिन भर ऊर्जावान रखता है, बल्कि पाचन और वजन कंट्रोल में भी मदद करता है।

Morning Breakfast Healthy Options: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना होता है। रात भर के लंबे ब्रेक के बाद हमारे शरीर और दिमाग को सही एनर्जी की जरूरत होती है। एक अच्छा और हेल्दी नाश्ता न सिर्फ आपको दिन भर एनर्जेटिक रखता है, बल्कि आपके पाचन और वजन को सही बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप हर सुबह इस सोच में रहते हैं कि ऐसा क्या खाएं जो हेल्दी भी हो और जल्दी बन जाए, तो यहां कुछ आसान और हेल्दी नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

देखें नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन

1. बेसन या मूंग दाल चीला

Breakfast ideas for energy
Breakfast ideas for energy (Source: Social Media)

बेसन और मूंग दाल दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए बेसन या भीगी हुई मूंग दाल के पेस्ट में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और थोड़ा सा पनीर मिलाकर हल्के तेल में डोसे की तरह सेक लें। इसे हरी मिर्च चटनी या दही के साथ खाएं।

2. वेजिटेबल पोहा या उपमा

 Quick healthy breakfast ideas
Quick healthy breakfast ideas (Source: Social Media)

यह भारत के सबसे फेमस और झटपट बनने वाले नाश्तों में से माना जाता है। पोहा पचाने में बहुत आसान होता है और इसमें आयरन की अच्छी मात्रा में पाई जाती है। पोहे या सूजी में भरपूर मात्रा में हरी सब्जियां जैसे- मटर, गाजर, बीन्स और मूंगफली मिलाकर बनाएं। सब्जियों से इसमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। इसे आप सुबह खा सकते हैं।

3. स्प्राउट्स सलाद

 High protein breakfast recipes
High protein breakfast recipes (Source: Social Media)

बिना गैस जलाए बनने वाला यह सबसे हेल्दी नाश्ता है। अंकुरित मूंग और चने में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। अंकुरित मूंग और चने में बारीक कटा खीरा, टमाटर, हरी मिर्च, थोड़ा नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाकर खाएं। इसे खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

4. फ्रूट और नट्स के साथ ओट्स

Morning Breakfast Healthy Options
Morning Breakfast Healthy Options (Source: Social Media)

अगर सुबह के समय आपके पास भी समय नहीं होता है, तो ओट्स आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो दिल की सेहत और कोलेस्ट्रॉल को सही रखने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ओट्स को दूध या पानी में पकाएं। ऊपर से कटे हुए ताजे फल जैसे- केला, सेब, बेरीज और थोड़े बादाम व अखरोट मिलाकर खाएं।

Also Read: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों का मुंह मीठा कराने के लिए जरूर ट्राई करें ये आसान और खूबसूरत तिरंगा रेसिपीज

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।