साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ और पिछले रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने नार्सिसिस्टिक एब्यूज से गुजरने के अपने एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए बताया कि इस रिश्ते ने उन्हें मेंटली और फिज़ीकली रूप से काफी अफेक्ट किया था।
अनुपमा ने बताया कि उन्होंने इस रिश्ते के बारे में ऑफिशियल रूप से बात करने से पहले काफी समय तक इंतजार किया। उनके मुताबिक, वह तब तक कुछ शेयर नहीं करना चाहती थीं, जब तक वह खुद उस दर्द से बाहर निकलकर पूरी तरह ठीक महसूस न करने लगें। उन्होंने कहा कि उस एक सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे करीब दो साल का दर्द और इमोशनल के साथ-साथ शारीरिक परेशानी भी छिपी थी।
Anupama Parmeshvaran On Her Ex Partner: एक्स-पार्टनर के बदलते व्यवहार से परेशान थीं अनुपमा

अपने एक्स-पार्टनर के बिहेवियर के बारे में बात करते हुए अनुपमा ने उसकी तुलना चियान विक्रम की फिल्म ‘अपरिचित’ के अलग-अलग किरदारों से की। उन्होंने बताया कि कभी वह बेहद प्यार और देखभाल करने वाला ‘रेमो’ बन जाता था, जिससे उन्हें लगता था कि वह दुनिया की सबसे खुशकिस्मत इंसान हैं। लेकिन अगले ही दिन उसका बिहेवियर पूरी तरह बदल जाता और वह ‘अन्नियन’ की तरह बेहद बेरहम हो जाता था। इसके बाद वह ‘अंबी’ की तरह अपनी गलतियों के लिए माफी मांगता, रोता और दोबारा ऐसा न करने का वादा करता।

अनुपमा के मुताबिक, इसके बाद कुछ समय के लिए प्यार और देखभाल का दौर चलता, लेकिन फिर वही सिलसिला दोबारा शुरू हो जाता। एक्ट्रेस ने बताया कि इस लगातार बदलते बिहेवियर का उन पर गहरा असर पड़ा है। वो मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं और उनका वजन भी कम हो गया था। उस समय उन्हें यह समझना मुश्किल था कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है?
ध्रुव विक्रम के साथ भी जुड़ा था नाम

अनुपमा परमेश्वरन का नाम साल 2025 में एक्टर ध्रुव विक्रम के साथ जोड़ा गया था। दोनों फिल्म ‘बाइसन कालामादान’ में साथ नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हुईं और दोनों के डेटिंग करने की खबरें सामने आईं। हालांकि, अनुपमा और ध्रुव ने कभी भी ऑफिशियल रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी।
Read More: Akshay Kumar और Saif Ali Khan की ‘हैवान’ का टीजर हुआ रिलीज, खौफनाक अंदाज में दिखे खिलाड़ी कुमार


Download Android App
Download iOS App




