Akshay Kumar और Saif Ali Khan की ‘हैवान’ का टीजर हुआ रिलीज, खौफनाक अंदाज में दिखे खिलाड़ी कुमार

Summary :

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों का रहस्यमयी और दमदार अंदाज देखने को मिला। अक्षय फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ एक दृष्टिबाधित किरदार में नजर आएंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘हैवान’ के जरिए अक्षय और सैफ करीब 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर वापसी करेंगे।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ इन दिनों चर्चाओं में है। क्योंकि फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के किरदार में एक अलग और खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं, जबकि सैफ अली खान भी इसमें अहम रोल निभा रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है। हालांकि इसपर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि इसमें कुछ नया देखने को मिलेगा, तो वहीं कई लोग कह रहे हैं कि ये फिर से वहीं पुरानी कहानी दोबारा स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं।

Haiwan Teaser: अक्षय कुमार ने शेयर किया टीजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘हैवान’ का टीजर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “वह खतरे को सुनता है। मैं ही खतरा हूं। अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान?” फिल्म को लेकर यह टैगलाइन कहानी के स्ट्रगल की ओर इशारा करती है। ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

टीजर में दिखा रहस्यमयी और डरावना अंदाज

Akshay Kumar In Teaser
Akshay Kumar In Teaser (Source: Google)

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीजर में कहानी की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कुछ सीन्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। जैसे कि सैफ अली खान एक डिसेबल आदमी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वह विजन इम्पेयर्ड हैं और हाथ में छड़ी लेकर चलते नजर आते हैं। वहीं, टीजर में खून से सना हुआ एक हाथ भी दिखाई देता है, जो किसी अनहोनी की ओर इशारा करता है। दूसरी तरफ अक्षय कुमार बेहद बेफिक्र अंदाज में फुटबॉल खेलते नजर आते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी खतरनाक होगा।

इस टीजर की खास बात यह है कि इसमें कोई बातचीत नहीं दिखाई गई है। सिर्फ बैकग्राउंड में सुनाई देने वाली डरावनी धुन और अक्षय-सैफ की मिस्टीरियस झलक फिल्म के माहौल को और सीरियस बनाती है।

18 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अक्षय और सैफ

Akshay Kumar And Saif Ali Khan Together
Akshay Kumar And Saif Ali Khan Together (Source: Google)

‘हैवान’ के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले दोनों को 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था। फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। टीजर के बाद अब दर्शकों को फिल्म की कहानी और अक्षय के खलनायक वाले किरदार को देखने की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

Read More: ‘Kar Gayi Chull’ फेम सिंगर Sukriti Kakkar ने की सगाई, जानें कौन हैं उनके होने वाले पति?

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं