स्वतंत्रता दिवस पर अपनों का मुंह मीठा कराने के लिए जरूर ट्राई करें ये आसान और खूबसूरत तिरंगा रेसिपीज

Summary :

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अपनों का मुंह मीठा करवाने और देशभक्ति का जश्न मनाने के लिए यह लेख झटपट तैयार होने वाली तिरंगे के रंगों से सजी तीन टेस्टी मिठाइयों की विधि प्रस्तुत करता है। इस आर्टिकल में शामिल हैं तिरंगा सूजी हलवा, सूजी को घी में भूनकर, पानी और चीनी के साथ पकाकर तीन भागों में बांटा जाता है।

Independence Day Sweet Recipes: इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप भी अपनों का मुहं मीठा करवाने के लिए ज़रूर आप भी किसी ऐसी डिश की तलाश कर रहे होंगे, जो आसानी से कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाए। 15 अगस्त भारतीय लोगों के लिए बहुत ज्यादा खास होता है। इस खास मौके पर देश के प्रति प्रेम और ख़ुशी जाहिर करने के लिए मिठाई बनाने से बेहतर क्या हो सकता है। अगर आप भी इस 15 अगस्त पर कुछ खास और आसान बनाना चाहते हैं, तो यह तिरंगे जैसी दिखने वाली डिश जरूर ट्राई करें।

स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं ये तिरंगा फूड्स

1. तिरंगा सूजी हलवा

 Independence Day Sweet Recipes
Independence Day Sweet Recipes (Source: Social Media)

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करके सूजी को हल्का सुनहरा भून लें, फिर इसमें तीन कप पानी और एक कप चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब हलवा पक जाए, तो इसे तीन अलग-अलग कटोरी में निकाल लें अब एक कटोरी में हरा रंग, दूसरी में केसरिया रंग और तीसरी को सफ़ेद रहने दें। अब एक कांच का गिलास लेकर उसमें हलवे को तिरंगे के कलर जैसा भरें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें।

2. तिरंगा नारियल बर्फी

 Independence Day Sweets
Independence Day Sweets (Source: Social Media)

इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में दो कप नारियल बुरादा और एक कप कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक तब तक पकाएं। जब तक मिश्रण कड़ाही न छोड़ने लगे, फिर इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर मिला लें। इस तैयार मिश्रण को तीन बराबर भागों में बांटकर एक हिस्से में केसरिया रंग और दूसरे हिस्से में हरा रंग मिला लें, जबकि तीसरे हिस्से को सफेद ही रखें। अब घी लगी हुई थाली या ट्रे में सबसे नीचे हरे रंग के मिश्रण को अच्छे से जमाएं, उसके ऊपर सफेद परत और सबसे ऊपर केसरिया परत दबाकर सेट करें।

3. तिरंगा रसगुल्ला

Independence Day Sweet Recipes
Independence Day Sweet Recipes (Source: Social Media)

इसे बनाने के लिए दो अलग-अलग कटोरियों माँ थोड़ा-थोड़ा पानी या रसगुल्ले की अलग चाशनी लें और एक में केसरिया फ़ूड कलर और दूसरे में हरा कलर मिला दें। अब बाजार से लाए रसगुल्ले को थोड़ी देर हरा और केसरिया चाशनी में डुबोकर रखें, ताकि वो रंग पूरी तरह सोख ले। इसके बाद प्लेट में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में बिना रंग वाले सफ़ेद और सबसे नीचे हरे रंग के रसगुल्लों को सजाकर तिरंगा बनाएं।

Also Read: 15 अगस्त को देशभक्ति के स्वाद में रंगेगी आपकी रसोई, स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं ये 4 स्पेशल तिरंगा डिशेस

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।