Radhika Apte On Dhurandhar: धुरंधर 2 द रिवेंज ने रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है. इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेकरार हुए जा रहे हैं. कई लोग तो धुरंधर की कहानी से इन्सपायर भी हुए हैं. लेकिन इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें अभी भी फिल्म में कमियां ही दिखाई दे रही है और उन ही लोगों में से एक हैं एक्ट्रेस राधिका आप्टे, जिनकी फिल्म को लेकर एक अलग ही राय है.

राधिका आप्टे ने भारतीय फिल्मों और टीवी शो में बढ़ती हिंसा के खिलाफ आवाज उठाते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि, अपने बच्चे के जन्म के बाद काम से मिले ब्रेक के दौरान स्क्रीन पर दिखाई देने वाली हिंसा की बढ़ती मात्रा “बेहद परेशान करने वाली” है और समाज पर इसके कई नेगेटिव प्रभाव डालती है.
Radhika Apte On Dhurandhar: क्या है राधिका की धुरंधर पर राय

राधिका आप्टे ने फिल्म मेकिंग की गहराई के बजाय उसमें दिखाई जानें वाली हिंसक कहानी पर जोर डाला और फिल्मों में बढ़ती हिंसा पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, “मैं बहुत परेशान हूं और मुझे यह खुलकर कहना होगा… इस समय मनोरंजन के नाम पर बेची जा रही हिंसा से मैं बहुत दुखी हूं. मैं ऐसे माहौल में अपने बच्चे का पालन-पोषण नहीं करना चाहती जहां यह मनोरंजन का साधन हो. मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती.”

एक्ट्रेस ने फिल्म में दिखाई जाने वाली कहानी पर भी बात की और कहा कि, “अगर मैं किसी ऐसे व्यक्ति की कहानी बताना चाहती हूं जो लोगों के टुकड़े-टुकड़े कर देता है, तो मुझे उन टुकड़ों को काटने और उनके साथ की जा रही भयानक हरकतों को देखने की ज़रूरत नहीं है. यह कहानी कहने का तरीका नहीं है, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा. समाज पर इसका प्रभाव बहुत व्यापक है, और मुझे यह देखकर बेहद दुख होता है कि यही चीज़ें बिक रही हैं.”
Radhika Apte On Dhurandhar: राधिका आप्टे ने दिखाई Hypocrisy

हालांकि यहां पर अब सवाल ये भी खड़ा होता है कि अगर राधिका को समाज की इतनी ही चिंता है तो वो आखिर ऐसी फिल्में क्यों करती हैं, जिसमें न्यूडिटी और वॉयलेंस दिखाया जाता है. उन्होंने लस्ट स्टोरिज, बदलापुर, नाइट इज लोनली जैसी ना जानें कितनी फिल्में की हैं. जो कि समाज के लिए अच्छी नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनको खुद की फिल्मों से कोई दिक्कत नहीं है और जहां धुरंधर जैसी कोई भी फिल्म देशभक्ति के तौर पर थोड़ा वॉयलेंस दिखा दे, वहां इन लोगों की इनसानियत जाग जाती है. इस तरह की दोगली मानसिकता सिर्फ राधिका के लिए ही नहीं बल्कि देश के उन लोगों के लिए भी हानिकारक है, जो कि उनको फॉलों करते हैं.


Download Android App
Download iOS App




