मराठों का तूफान आया , ‘Raja Shivaji’ ने पहले दिन ही Box Office हिला दिया

Raja Shivaji Box Office Day 1

Raja Shivaji Box Office Day 1: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दमदार परफॉर्म किया है जिसके सामने कई बड़ी फिल्मों की चमक फीकी पड़ती नजर आई। वहीं आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही दम तोड़ती हुई दिखी।

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फैन्स के लिए 1 मई 2026 का दिन काफी बड़ा साबित हुआ, जब दो बड़ी फिल्में- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और जुनैद खान-साई पल्लवी की ‘एक दिन’- एक साथ रिलीज हुईं। लेकिन जैसे ही पहले दिन के आंकड़े सामने आए, पूरा गेम पलट गया और बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला।

Raja Shivaji Box Office Day 1: ‘राजा शिवाजी’ की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन करोड़ों की बरसात

Raja Shivaji Box Office Day 1
Raja Shivaji Box Office Day 1 ( Source: Social Media)

रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने करीब ₹11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

फिल्म को खासकर महाराष्ट्र और मराठी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इतिहास और भव्य विजुअल्स पर आधारित यह फिल्म रितेश देशमुख के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म आने वाले दिनों में और तेजी पकड़ सकती है।

Ek Din Collection: बॉक्स ऑफिस पर फीका प्रदर्शन, उम्मीदों पर पानी

Ek Din Collection
Ek Din Collection ( Source: Social Media)

दूसरी तरफ, जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत करती दिखी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹1 करोड़ से भी कम की कमाई की है, जो कि काफी डिप्रेसिंग माना जा रहा है ।

फिल्म को रोमांटिक ड्रामा होने के बावजूद दर्शकों से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और ओपनिंग ही धीमी रही। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Box Office Clash: ‘राजा शिवाजी’ ने मारी बाजी

Box Office Clash
Box Office Clash ( Source : Social Media)

दोनों फिल्मों के बीच हुए इस बड़े क्लैश में साफ तौर पर ‘राजा शिवाजी’ ने बाजी मार ली है। जहां एक तरफ हिस्टोरिकल फिल्म ने शानदार ओपनिंग लेकर मजबूती दिखाई, वहीं दूसरी तरफ ‘एक दिन’ दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही।

इस टक्कर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आज के समय में सिर्फ स्टार कास्ट नहीं बल्कि कंटेंट, स्केल और प्रेजेंटेशन भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रोल निभाते हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ‘एक दिन’ को आगे चलकर अच्छा वर्ड ऑफ माउथ नहीं मिला तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन भी एफेक्ट हो सकता है।

पहले दिन के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस की जंग में ‘राजा शिवाजी’ फिलहाल आगे निकल चुकी है, जबकि ‘एक दिन’ को अभी दर्शकों का भरोसा जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

Read More: Munawar Faruqui के घर गूंजी किलकारी, पत्नी मेहजबीन ने दिया बेटी को जन्म, तस्वीरें देख फैंस बोले- घर आई खुशियों..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।