दूसरे दिन फिल्म ‘Raja Shivaji’ की कमाई में आया उछाल!, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

Raja Shivaji Box Office Day 2

Raja Shivaji Box Office Day 2: राजा शिवाजी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। रितेश देशमुख की इस फिल्म ने मराठी सिनेमा में बड़ी ओपनिंग दर्ज की और दूसरे दिन भी इसकी कमाई मजबूत बनी रही। हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Raja Shivaji Box Office Day 2: दो दिन में फिल्म ने कितनी की कमाई?

Raja Shivaji Box Office Day 2
Raja Shivaji Box Office Day 2 (Source: Social Media)

दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने लगभग 10.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस दिन फिल्म को करीब 6275 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 28.9% रही। भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन ने 3.40 करोड़ और मराठी वर्जन ने 7.15 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि ये आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं हैं, लेकिन अगर इन्हें सही माना जाए तो फिल्म की कुल कमाई लगभग 21.90 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

Raja Shivaji Box Office: फिल्म से जुड़ी जानकारी

Raja Shivaji Box Office Day 2
Raja Shivaji Box Office Day 2 (Source: Social Media)

पहले दिन भी फिल्म ने जोरदार प्रदर्शन किया था और 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे। उस दिन इसे 6192 शोज मिले थे और ऑक्यूपेंसी 32.3% रही। दो दिनों में मराठी वर्जन ने 15.15 करोड़ और हिंदी वर्जन ने 6.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

फिल्म को Jio Studios और Mumbai Film Company ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसका निर्देशन भी खुद फिल्म के लीड एक्टर रितेश देशमुख ने किया है। फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डीसूजा भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, सलमान खान, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, विद्या बालन और अमोल गुप्ते जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

Box Office Clash: ‘एक दिन’ और ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस क्लैश

Raja Shivaji Box Office Day 2
Raja Shivaji Box Office Day 2 (Source: Social Media)

इस फिल्म का क्लैश आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ के साथ था। आपको बता दें कि ‘एक दिन’ से साई पल्लवी ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म को लेकर शुरुआत में अच्छा खासा बज था, लेकिन रिलीज के बाद इसे निगेटिव रिव्यू मिले, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ दिखा। ऐसे में ‘राजा शिवाजी’ के सामने ‘एक दिन’ टिक नहीं पाई और बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ गई।

Read More: Raja Shivaji Box Office Day 1: मराठों का तूफान आया, ‘Raja Shivaji’ ने पहले दिन ही Box Office हिला दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।