Raja Shivaji Day Collection 4: बॉक्स ऑफिस पर इस समय रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म “राजा शिवाजी” का जलवा लगातार जारी है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस बड़ी फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई यह फिल्म अब धीरे-धीरे 50 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है और इसी वजह से थिएटरों में दर्शक भी भारी तादात में पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि चौथे दिन फिल्म मेकरस् की उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई, तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।
Raja Shivaji Day Collection 4: ओपनिंग से ही धमाकेदार शुरुआत

रितेश देशमुख की इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही शानदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और यह अब तक की सबसे बड़ी मराठी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई। दूसरे दिन भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी और करीब ₹20 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। दर्शकों ने फिल्म के भव्य सेट, वॉर सीन और रितेश की एक्टिंग को खूब पसंद किया। फिल्म की शुरुआत ने ही यह साफ कर दिया था कि यह एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर बढ़ रही है।
Riteish Deshmukh Movie: वीकेंड पर कमाई में जबरदस्त उछाल

वीकेंड में फिल्म की कमाई ने और रफ्तार पकड़ ली। तीसरे दिन तक फिल्म ने करीब ₹33 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा छू लिया।
रविवार को दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी, जिससे कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला। फिल्म की कहानी, इमोशनल एंगल और ऐतिहासिक प्रेजेंटेशन ने परिवारों को सिनेमाघरों तक खींच लिया। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म मराठी सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड बना रही है।
Raja Shivaji Box Office: चौथे दिन भी कायम रही पकड़, 50 करोड़ की ओर फिल्म

चौथे दिन यानी सोमवार को हल्की गिरावट के बावजूद फिल्म ने मजबूती से ₹45 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। अब फिल्म तेजी से ₹50 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। हिंदी वर्जन ने भी अच्छा परफॉर्म किया है और मल्टी-स्टार कास्ट की वजह से फिल्म को पूरे भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है क्योंकि वीकेंड का असर अभी बाकी है।
“राजा शिवाजी” सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भव्य ऐतिहासिक एक्टिंग बनकर सामने आई है। रितेश देशमुख की यह एंबिशियस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है और आने वाले समय में यह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Read More: Raja Shivaji के सिंहासन ने हिला डाला Box Office, जानें 3 दिन में कितने तोड़े रिकॉर्ड…


Download Android App
Download iOS App




