Rajinikanth Movie Coolie Trailer: रजनीकांत की फिल्म “कुली” को मिला A सर्टिफिकेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Summary :

Rajinikanth Movie Coolie Trailer : सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित अगली एक्शन एंटरटेनर, Rajinikanth की “Coolie” 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है। रजनीकांत, आमिर खान और नागार्जुन जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज लोकेश कनगराज ने किया है। और अब ताज़ा अपडेट यह है कि फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर आ चूका है, और फिल्म को साथ साथ सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है, आइये जानते है पूरी ख़बर। दरअसल सुपरस्टार Rajinikanth Coolie Trailer बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फैंस बेसब्री से रजनीकांत की इस मूवी का इंतजार कर रहे…

Rajinikanth Movie Coolie Trailer : सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित अगली एक्शन एंटरटेनर, Rajinikanth की “Coolie” 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है। रजनीकांत, आमिर खान और नागार्जुन जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज लोकेश कनगराज ने किया है। और अब ताज़ा अपडेट यह है कि फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर आ चूका है, और फिल्म को साथ साथ सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है, आइये जानते है पूरी ख़बर।

दरअसल सुपरस्टार Rajinikanth Coolie Trailer बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फैंस बेसब्री से रजनीकांत की इस मूवी का इंतजार कर रहे हैं। इसका डायरेक्शन लोकेश कनगराज ने किया है। इस बीच सेंसर बोर्ड (CBFC) से ‘कुली’ को ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी मिल गई है। फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी सन पिक्चर्स ने अपनी ‘एक्स’ टाइमलाइन पर कहा, ‘कुली को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिल गया, अब यह 14 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज हो रही है.’ लेकिन फिल्म को मिले ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ फैंस थोड़े चिंता में भी है।

बच्चों के साथ नहीं देख पाएंगे फिल्म

सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से कुली को ए सर्टिफिकेट मिलने से दर्शकों का एक वर्ग परेशान है। रजनीकांत के फैंस में पारिवारिक दर्शक और बच्चे एक बड़ा हिस्सा हैं और ‘कुली’ को ए सर्टिफिकेट मिलने का मतलब है कि परिवार अपने बच्चों को इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं ले जा पाएंगे।

Rajinikanth Movie Coolie Trailer
Rajinikanth Movie Coolie Trailer

Rajinikanth Movie Coolie Trailer

Rajinikanth Coolie Trailer रिलीज के मौके पर एक बड़ा इवेंट भी होने वाला है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 2 अगस्त यानी आज शाम 7 बजे प्री-रिलीज इवेंट होगा, जिसकी जानकारी मेकर्स ने दी है। फिल्म के इस ट्रेलर इवेंट में रजनीकांत के अलावा फिल्म की स्टार कास्ट भी शामिल होगी। रजनीकांत के फैंस इस इवेंट को लेकर एक्साइटेड हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

लोकेश कनगराज की रजनीकांत के साथ पहली फिल्म

आपको बता दें कि डायरेक्टर लोकेश कनगराज की रजनीकांत के साथ ये पहली फिल्म है। वे लंबे समय से सुपरस्टार के साथ एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। कुली की कहानी और स्क्रीनप्ले लोकेश ने लिखा है। उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। इसके पहले उनकी कैथी, मास्टर, विक्रम और लियो आईं थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

आमिर खान का कैमियो चर्चा में

फिल्म ‘कुली’ में रजनीकांत लीड रोल में हैं, वहीं आमिर खान भी इस फिल्म में कैमियो करेंगे। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, साैबिन शाहीर और सत्यराज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में अधिकतर किरदार एक्शन के अंदाज में नजर आएंगे।

Rajinikanth Movie Coolie Trailer
Rajinikanth Movie Coolie Trailer

स्टार कास्ट, म्यूजिक चर्चा का विषय

भारी बजट में बनी इस फिल्म में रजनीकांत के साथ आमिर खान, नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शायर, श्रुति हासन और सत्यराज भी हैं। अनिरुद्ध ने संगीत दिया है और गिरीश गंगाधरन ने छायांकन का जिम्मा संभाला है। पहले ही रिलीज़ हो चुके गाने ‘चिकितु’ और ‘मोनिका’ के प्रशंसकों के बीच वायरल होने के बाद, संगीत प्रेमियों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। खासकर पूजा हेगड़े और सौबिन का डांस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

रजनीकांत का वर्कफ्रंट

रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 585 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद आई उनकी फिल्म लाल सलाम और वेट्टैयन फ्लॉप साबित हुई थी। बता दें कि कुली के अलावा वे जेलर 2 में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। ये मूवी 2026 में रिलीज होगी।

Also Read: Mahavtar Narsimha: थिएटर में लग रहे जयकारे, ये पांच सीन्स बने क्रेज की वजह

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।