राजकुमार राव ने तैयार कर रखा है होने वाली वाइफ पत्रलेखा के लिए स्पेशल गिफ्ट, सामने आई डिटेल

Summary :

राजकुमार राव और पत्रलेखा इस वीकेंड शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जैसे ही यह बड़ी खबर आई हमें पता लगा है कि राजकुमार राव ने अपनी होनेवाली वाइफ के लिए इस स्पेशल डे पर देने के लिए शानदार गिफ्ट प्लान कर रखा है।

 कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों के बीच राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी भी सुर्खियों में छाई हुई है। दोनों आज यानी 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की  मानें तो कपल की शादी चंडीगढ़ में होने जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों पारंपरिक स्टाइल में शादी कर रहे हैं। इतना ही नहीं शादी में शामिल होने के लिए दोनों की फैमिली चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। 
वहीं, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस वेडिंग में चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। बता दें कि राजकुमार राव-पत्रलेखा पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीच में दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें भी सामने आई थी। शादी की तैयारी के बीच राजकुमार, पत्रलेखा को खास तोहफा देने की तैयारी में हैं। बता दें कि जबसे पत्रलेखा और राजकुमार रिलेशनशिप में आए हैं तबसे राजकुमार उन्हें खत लिखते थे। हालांकि कुछ खत राजकुमार ने आज भी नहीं दिए और वो उनके पास हैं। 
अब राजकुमार उन खतों को पत्रलेखा को शादी वाले दिन देंग। वैसे राजकुमार का ये रोमांटिक अंदाज काफी अलग है। वह अपने दिल की बात पत्रलेखा से इन खतों के जरिए कहने वाले हैं। 
बता दें कि हाल ही में राजकुमार ने कपिल शर्मा शो में बताया था कि जब पत्रलेखा ने उन्हें पहली बार देखा था तो उन्हें वह नीच इंसान लगे थे। राजकुमार ने कहा था, पत्रलेखा ने जब मुझे देखा था तो उन्हें मैं मेरी फिल्म लव सेक्स और धोखा के किरदार के जैसे लगा था। यही वजह है कि वह मुझसे बात नहीं करती थीं, लेकिन जब हमारी बात शुरू हुई तब हमारा बॉन्ड ही अलग बन गया। 

Desk Team