पिछले दिनों अपने टॉपलेस फ़ोटोज़ के कारण सुर्खियां बटोर चुकीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर चर्चाओं में हैं। असल में ईशा ने कास्टिंग काउच से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया है। ईशा ने बताया है कि उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार कास्टिंग काउच का दर्द झेला है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने यह भी कहा है कि बॉलीवुड में बाहर से आने वाले लोगों को ही कास्टिंग काउच का दर्द झेलना पड़ता है। यदि आप स्टार किड्स हैं तो कोई आपके साथ कास्टिंग काउच जैसी हरकत करने के बारे में सोचेगा भी नहीं।

ईशा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों के बच्चों को कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ता लेकिन जो लोग बाहर से आकर ऐक्टिंग में अपना करियर बना रहे हैं उन्हें कभी न कभी इसका सामना करना पड़ता है। एक हालिया इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि उन्होंने 2 बार कास्टिंग काउच का सामना किया है। उन्होंने बताया कि आउटडोर शूट के दौरान उन्होंने इसका सामना किया था मगर वह कभी भी अपने कमरे में अकेले नहीं सोती थीं बल्कि अपनी मेकअप आर्टिस्ट को साथ रखती थीं।

ईशा ने कहा कि लोग ऐसी हरकत किसी इंडस्ट्री के बच्चों के साथ नहीं करेंगे क्योंकि ऐसी हालत में उनके पैरंट्स आकर बवाल खड़ा कर देंगे। लेकिन बार से आए लोगों के बारे में ऐसा सोचा जाता है कि अगर उन्हें काम चाहिए तो वे कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाएंगे।

ईशा ने कास्टिंग काउच का दूसरा एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि यह तब हुआ जबकि वह एक फिल्म की शूटिंग आधी कर चुकी थीं। तब एक को-प्रड्यूसर ने उन्हें फिल्म से निकलवा दिया था। ईशा ने बताया कि वह 4-5 दिन की शूटिंग कर चुकी थीं जब को-प्रड्यूसर ने कहा कि वह उन्हें फिल्म में नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जो उन्हें इसलिए काम नहीं देते हैं क्योंकि वह समझौता नहीं करना चाहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



