लंगर वाले बयान पर टूट गए Rajpal Yadav! बोले- ‘सच कुछ और ही है…’ सामने आया 1 बड़ा खुलासा

Summary :

Rajpal yadav On Nawazuddin Siddiqui: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। हाल ही में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि संघर्ष के दिनों में राजपाल यादव का घर कलाकारों के लिए किसी “लंगर” से कम नहीं था, जहां सभी को खाना और सहारा मिलता था। नवाज़ुद्दीन के इस बयान के बाद लोग राजपाल यादव की जमकर तारीफ करने लगे और उनकी जेनेरोसिटी की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी। Rajpal yadav On Nawazuddin Siddiqui : ‘वो घर मेरा नहीं था’ जब इस…

Rajpal yadav On Nawazuddin Siddiqui: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। हाल ही में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि संघर्ष के दिनों में राजपाल यादव का घर कलाकारों के लिए किसी “लंगर” से कम नहीं था, जहां सभी को खाना और सहारा मिलता था। नवाज़ुद्दीन के इस बयान के बाद लोग राजपाल यादव की जमकर तारीफ करने लगे और उनकी जेनेरोसिटी की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी।

Rajpal yadav On Nawazuddin Siddiqui : ‘वो घर मेरा नहीं था’

Langar for Struggling Actors
Rajpal yadav On Nawazuddin Siddiqui ( Source : Social Media)

जब इस बारे में राजपाल यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत ही सिम्पलिसिटी और भावुक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह सब उनका नहीं बल्कि नवाज़ुद्दीन का ही था। राजपाल ने बताया कि उन्हें काम और रिसपेक्ट भी नवाज़ुद्दीन की वजह से मिली और वह हमेशा उनके एहसानमंद रहेंगे। उनके इस जवाब ने सभी को हैरान कर दिया क्योंकि उन्होंने खुद की तारीफ करने के बजाय अपने दोस्त को पूरा श्रेय दिया।

Langar for Struggling Actors: संघर्ष के दिनों की यादें और “लंगर” का बयान

Langar for Struggling Actors
Langar for Struggling Actors ( Source : Social Media)

कुछ समय पहले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वे और कई अन्य कलाकार अभी संघर्ष कर रहे थे, तब राजपाल यादव का घर किसी “लंगर” (सामुदायिक रसोई) की तरह था। मतलब यह कि राजपाल उस वक्त दूसरों के लिए भोजन और आश्रय की व्यस्था करते थे – खासकर उन कलाकारों के लिए जिन्हें काम नहीं मिलता था और जो मुंबई जैसे शहर में ठहरने और खाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।

नवाज़ुद्दीन ने यह भी कहा था कि यह सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि कई संघर्षरत कलाकारों के लिए था- ऐसे लोग जो नई उम्मीदों के साथ मुंबई आए थे लेकिन इकनोमिक तंगी के चलते मुश्किल हालात में थे।

जब इस बयान के बारे में खुद राजपाल यादव से पूछा गया, तो उन्होंने बेहद हुमिलिटी और सेंटिमेंटलिटी से जवाब दिया। राजपाल ने स्पष्ट किया कि वह खुद उस वक्त उतने सफल नहीं थे कि दूसरों की मदद कर सकें, बल्कि यह उन दिनों की शेयर दोस्ती और संघर्ष की यादें हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नवाज़ुद्दीन ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया और उन्हें काम पाने में मदद की – इसलिए इस सम्मान और प्यार के लिए वे हमेशा उनके एहसानमंद रहेंगे।

Rajpal – Nawazuddin Siddiqui Bollywood Struggle Days: सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

Bollywood Struggle Days
Rajpal – Nawazuddin Siddiqui Bollywood Struggle Days ( Source : Social Media)

इस बातचीत के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी फीडबैक दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे बॉलीवुड की असली इंसानियत और सच्चे रिश्तों की मिसाल बताया।

राजपाल यादव और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की यह कहानी इंस्पिरेशनल है। यह याद दिलाती है कि असल जीवन में दोस्ती और सपोर्ट तब वैल्युएबल होते हैं जब सफलता से पहले की कठिनाइयाँ आपकी पहचान बनती हैं – और उसी समय की छोटी‑छोटी मदद ही अक्सर जीवन को बदल देती है।

Read More: Allu Sirish का शादी से पहले अल्लू अर्जुन ने दी कॉकटेल पार्टी, देखे को मिला साउथ इंडस्ट्री का जमावड़ा

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।