क्या होता है होलाष्टक? जानें क्यों इन आठ दिनों में भारी रहती है ग्रहों की चाल और किन कामों को न करें

Summary :

Holashtak Kya Hota Hai: होली का नाम सुनते ही रंग, गुलाल और मस्ती याद आ जाती है। लोग इस त्योहार का पूरे साल इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि होली से ठीक आठ दिन पहले एक खास समय शुरू होता है, जिसे होलाष्टक कहा जाता है। माना जाता है कि इन आठ दिनों में कोई भी बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, Holashtak 2026 फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी से शुरू होकर होलिका दहन तक चलता है। इस दौरान शादी-ब्याह, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन या नया व्यापार शुरू करना शुभ नहीं माना…

Holashtak Kya Hota Hai: होली का नाम सुनते ही रंग, गुलाल और मस्ती याद आ जाती है। लोग इस त्योहार का पूरे साल इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि होली से ठीक आठ दिन पहले एक खास समय शुरू होता है, जिसे होलाष्टक कहा जाता है। माना जाता है कि इन आठ दिनों में कोई भी बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, Holashtak 2026 फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी से शुरू होकर होलिका दहन तक चलता है। इस दौरान शादी-ब्याह, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन या नया व्यापार शुरू करना शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं, Holashtak Kya Hota Hai और इस दौरान कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए।

Holashtak Me Kaunse Kaam Shubh Hote Hain: होलाष्टक के दौरान करें ये काम

Holashtak Me Kaunse Kaam Shubh Hote Hain
Holashtak Me Kaunse Kaam Shubh Hote Hain (Source: AI)

1. भगवान की पूजा और मंत्र जाप करें

होलाष्टक के दौरान रोज सुबह स्नान करके भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण या अपने इष्ट देव की पूजा करें। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे मन शांत होता है और नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है।

2. दान जरूर करें

इस समय दान करना बहुत पुण्यदायक माना जाता है। आप गरीबों को भोजन, कपड़े, गुड़, गेहूं या पैसे का दान कर सकते हैं। दान करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और भगवान की कृपा मिलती है।

3. घर की सफाई और सकारात्मक माहौल बनाएं

होलाष्टक के दौरान घर की साफ-सफाई करना अच्छा माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। आप घर में दीपक जला सकते हैं और भगवान का भजन चला सकते हैं।

Holashtak 2026
Holashtak 2026

4. हनुमान जी की पूजा करें

होलाष्टक में हनुमान जी की पूजा करना भी लाभकारी माना जाता है। मंगलवार या शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे डर, तनाव और बाधाएं दूर होती हैं।

5. बुरे कामों से दूर रहें

इस समय झूठ बोलना, किसी का अपमान करना या गलत काम करना नहीं चाहिए। कोशिश करें कि आपका व्यवहार अच्छा रहे और आप दूसरों की मदद करें।

6. जरूरतमंद की मदद करें

होलाष्टक में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे जीवन में खुशियां और बरकत आती है।

Holashtak Kya Hota Hai: इन कामों से रखें दूरी

Holashtak Kya Hota Hai
Holashtak Kya Hota Hai (Source: AI)
  • होलाष्टक के दौरान शादी, मुंडन, नामकरण जैसे संस्कार नहीं किए जाते हैं।
  • नया घर बनवाना या गृह प्रवेश करना भी टाल दिया जाता है।
  • सोना-चांदी, वाहन या कोई बड़ी खरीदारी भी इस समय नहीं की जाती है।
  • नया व्यापार या नया काम शुरू करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि इससे काम में बाधाएं आ सकती हैं।

Also Read: केवल गुलाल नहीं, यहां बरसता है प्रेम! ब्रज की अनोखी होली की यूं ही नहीं दीवानी है दुनिया

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।