Famous Holi Celebrations in India: भारत में होली का त्योहार महज रंगों का खेल नहीं है, बल्कि यह आस्था, प्रेम और सांस्कृतिक विविधता का एक अद्भुत संगम है। खासकर की उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में होली का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। अगर आप होली के उत्सव की वास्तविक मिठास का अनुभव करना चाहते हैं, तो मथुरा, वृंदावन और बरसाना से बेहतर कोई स्थान नहीं है। ब्रज की होली में रंगों के साथ भारतीय परंपरा और संस्कृति भी देखने को मिलती है।
Famous Holi Celebrations in India: भारत के सबसे प्रसिद्ध होली उत्सव
1. Mathura Holi Celebration: मथुरा की होली

भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में होली का उत्सव कई दिनों तक चलता है। यहां की होली भक्ति और उल्लास का प्रतीक है। मथुरा में होली का मुख्य आयोजन श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में होता है। यहां की होली में गुलाल की ऐसी वर्षा होती है कि पूरा वातावरण रंगीन हो जाता है। होली दिन मथुरा की गलियों में बड़े-बड़े जुलूस निकाले जाते हैं, जिनमें लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए एक-दूसरे को रंग लगाते हैं।
2. Barsana Lathmar Holi: बरसाना की लट्ठमार होली

3. Vrindavan Holi Festival: वृंदावन का होली उत्सव

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की होली पूरी दुनिया प्रसिद्ध है। वृंदावन की ‘फूलों वाली होली’ में रंगों के बजाय ताजे फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग किया जाता है। मंदिर के पुजारी भक्तों पर फूलों की वर्षा करते हैं, जिससे ऐसा लगता है मानो साक्षात देवलोक से पुष्प वर्षा हो रही हो।
वृंदावन में होली की एक और परंपरा भी है, जिसमें विधवाएं भी होली खेलते हैं। सदियों पुरानी रूढ़ियों को तोड़ते हुए यहां की विधवा महिलाएं एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीवन के रंगों का उत्सव मनाती हैं।
ब्रज की यह होली केवल त्योहार नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक परंपरा भी है। बरसाना की लाठियां, मथुरा के रंग और वृंदावन के फूल, ये सभी मिलकर भारत की उस विरासत को दर्शाते हैं जो प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है।


Download Android App
Download iOS App




