Majlis Park Cylinder Blast: दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गली नंबर छह में एक घर में आग लग गई, जिसके बाद सिलेंडर फट गया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए।
Firefighters Injured: आग बुझाने के दौरान फटा सिलेंडर
सुबह नौ बजे आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिसकर्मी और फायरकर्मी पहुंचे। आग बुझाने के दौरान घर में रखे सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी और तीन फायरकर्मी के अलावा आठ और लोग बुरी तरह झुलस गए।
Delhi house Fire: जांच में जुटी पुलिस

धमाके के बाद फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आग पर 10:50 बजे काबू पा लिया गया। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। आदर्श नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Majlis Park Cylinder Blast Incident: एलपीजी लीकेज थी या नहीं?

दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक संभागीय अधिकारी अमन कुमार लखदा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले पहुंचने वाले व्यक्ति ने जब घर के अंदर प्रवेश किया और पानी का पाइप बिछाना शुरू किया, तभी धमाका हुआ।
इस बीच कुछ लोग घर के अंदर रहे होंगे। उन्होंने आशंका जताई कि आग स्टोर रूम में लगी और फिर तेजी से विकराल रूप ले लिया। बाकी जांच का विषय है कि पहले ही एलपीजी लीकेज थी या नहीं थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली–मेरठ सफर की घटी दूरी! 55 मिनट में पहुंचाएगी ‘नमो भारत’ रैपिड रेल, PM मोदी ने किया फुल रूट का उद्घाटन


Download Android App
Download iOS App




