Yash Toxic Movie Fees: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद अब हर कोई यश की फिल्म देखने के लिए बेकरार दिखाई दे रहा है. इस रिवेंज ड्रामा को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यश इस फिल्म के लिए बहुत ही भारी भरकम फीस ले रहे हैं.
Toxic Star Yash Fees: कितने पैसे ले रहे हैं यश

बताया जा रहा है कि करीब 50 करोड़ रुपये यश ने इस फिल्म के लिए चार्ज किए हैं. हालांकि, इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं रिपोर्ट में ये भी साफ नहीं है कि यश फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी लेंगे या नहीं. इन दावों की पुष्टि किसी ऑफिशियल सोर्स से नहीं हो पाई है, लेकिन कई जगह बताया यही जा रहा है कि यश अपनी फिल्म के लिए 50 करोड़ का बड़ा अमाउंट ले रहे हैं.
शुक्रवार को यश ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर भी शेयर किया था. जिसमें उनका अब तक का सबसे वोइलेंट और दमदार अंदाज देखने को मिला था. वीडियो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी. टीजर की शुरुआत एक सर्कस जैसे माहौल से होती है, जो आगे चलकर ईस्ट एशियन बैकग्राउंड में बदल जाता है.
Toxic Teaser: अलग-अलग टाइम लाइन में घूमती है कहानी

1 मिनट 55 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत बैकग्राउंड में किसी आदमी की आवाज से होती है, जो यश को समझाता है कि इस बार जंग अलग है. सबसे टकराना भाड़ी पड़ेगा, जिद छोड़ दो, छोड़ दो राया… इट्स ओवर. बता दें कि फिल्म में यश के किरदार का नाम राया है.
इसके बाद टॉक्सिक के टीजर में यश की जबरदस्त एंट्री दिखाई गई हैं. वहीं उनका लुक काफी खौफनाक और डैशिंग लग रहा है और उनकी डायलॉगबाजी भी जोरदार है. यश कहते हैं कि अभी ओवर नहीं हुआ है, जब मैं कहता हूं तब ओवर होता है. ये टीजर सच में कई मायनों में लोगों को पसंद आ रहा है. क्योंकि यश का ट्रांसफॉर्मेशन बेहद ही अगल और यूनिक दिखाई दे रहा है.
Toxic Release In Different Languages: कई भाषाओं में होगी रिलीज

ऐसा बताया जा रहा है कि इस बदलाव के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. उनका नया अवतार फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक माना जा रहा है. ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है. ये फिल्म कन्नड़, अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी हसीनाएं भी लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी.
Yash Toxic Movie Fees: ‘धुरंधर 2’ से टकराएगी ये फिल्म

फिल्म का प्रोडक्शन वेंकट के नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया है. सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा राजीव रवि ने संभाला है और संगीत रवि बस्रूर ने दिया है. दमदार एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी और अनबरिव ने तैयार किए हैं. लेकिन खास बात ये है कि ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से टकराएगी. ऐसे में ये बॉक्स ऑफिस क्लेश आखिरकार दोनों ही फिल्मों के लिए कैसा साबित होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
Read More: O Romeo अपना बजट निकालने में भी रही नाकाम, क्या बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी फिल्म?


Download Android App
Download iOS App




