Rajvir Jawanda Career: पुलिस की छोड़ी नौकरी, संगीत जगत में बनाया नाम, बाइक राइडिंग का शौक, जानें शानदार करियर

Summary :

Rajvir Jawanda Career: पंजाबी संगीत जगत में मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि लगभग 12 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। राजवीर का हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी बाइक राइडिंग के दौरान शिमला की ओर जा रहे थे। पिंजौर के पास सड़क पर अचानक…

Rajvir Jawanda Career: पंजाबी संगीत जगत में मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि लगभग 12 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।

राजवीर का हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी बाइक राइडिंग के दौरान शिमला की ओर जा रहे थे। पिंजौर के पास सड़क पर अचानक पशु से टकराने के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में उन्हें सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं थी।

Rajvir Jawanda Career: पंजाब पुलिस में भर्ती हुए

Rajvir Jawanda Career
Rajvir Jawanda Career (Source: social media)

राजवीर जंवदा का सड़क हादसा के बाद सिर्फ 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि वर्ष 2011 में राजवीर पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे और कांस्टेबल के पद पर जंगराव में ड्यूटी भी की थी लेकिन संगीत में लगाव बढ़ने के साथ ही उन्होंने वर्ष 2019 में पुलिस पद से इस्तीफा दे दिया और संगीत में अपना करियर आगे बढ़ाया। संगीत के साथ ही उन्हें बाइक राइडिंग का भी खूब शौक था।

Rajvir Jawanda Album: 2014 में मुंडा लाइक मी एल्बम

राजवीर जंवदा ने अपने करियर की शुरूआत पुलिस में सेवा करके शुरू की थी लेकिन संगित में करियर आगे बढ़ाने के लिए पुलिस की नौकर छोड़ दी थी और वर्ष 2014 में मुंडा लाइक मी एल्बम लॉन्च की थी। उनके हिट गानों की सूची में ‘कली जवंदे दी’, ‘मेरा दिल’, ‘रब करके’ और ‘सरदारी’ गाने शामिल है।इतना ही नहीं राजवीर ने वर्ष 2018 में पंजाब की फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह में शानदार एक्टिंग की थी और यहीं से डेब्यू किया था और ‘मिंदो तसीलदारनी’ और ‘काका जी’ फिल्मों में शानदार अभिनय किया था।

Rajvir Jawanda Youtube Views: यूट्यूब चैनल पर 42 करोड़ व्यूज

Rajvir Jawanda Career
Rajvir Jawanda (Source: social media)

राजवीर जंवदा पंजाबी संगीत जगत में सबसे लोकप्रिय गायक थे उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 42 करोड़ व्यूज है और उनके हर गानों को लोग काफी पसंद करते है। सभी संगीत से लेकर राजनीतिक जगत में उनके स्वास्थ होने की कामना की थी लेकिन सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया।

ALSO READ: Rajvir Jawanda Death: पंजाबी सिंगर Rajvir Jawanda का निधन, 11 दिन से वेंटिलेटर पर थे, सदमे में परिवार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।