‘इतना नीचा गिरेंगी मैं सोच नहीं सकता…’, पावर स्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Summary :

Pawan Singh Statement on His Wife: पावर स्टार भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बुधवार को अपने निजी जीवन से जुड़ी कई बातें साझा की है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हाल ही में उनकी पत्नी ज्योति सिंह द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों के बारे में जिक्र किया। पवन सिंह ने तलाक के मामले में कोर्ट में चल रहे विवाद के बीच, पत्नी ज्योति के आरोपों की सच्चाई को सबके सामने रखने का काम किया। Pawan Singh Statement on His Wife: पत्नी के आरोपों पर क्या कहा पवन सिंह ने? दरअसल, ज्योति सिंह ने आरोप लगाया था कि पवन…

Pawan Singh Statement on His Wife: पावर स्टार भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बुधवार को अपने निजी जीवन से जुड़ी कई बातें साझा की है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हाल ही में उनकी पत्नी ज्योति सिंह द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों के बारे में जिक्र किया। पवन सिंह ने तलाक के मामले में कोर्ट में चल रहे विवाद के बीच, पत्नी ज्योति के आरोपों की सच्चाई को सबके सामने रखने का काम किया।

Pawan Singh Statement on His Wife: पत्नी के आरोपों पर क्या कहा पवन सिंह ने?

Pawan Singh Statement on His Wife
पवन सिंह ने पत्नी ज्योति के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी , PHOTO (social media)

दरअसल, ज्योति सिंह ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह उनसे मिलना नहीं चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि पवन सिंह ने एक बार होटल में एक लड़की के साथ समय बिताया। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी खटास बनी हुई है। पवन सिंह ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बनाया जाए। यह उनकी पहुंच से बाहर की बात है।

Pawan Singh & Jyoti Controvery: ‘इतना नीचे गिर जाएंगी कि मैं उम्मीद’

Pawan Singh Statement on His Wife
पवन सिंह ने पत्नी ज्योति के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी , PHOTO (social media)

उन्होंने कहा, “विधायक बनने के लिए इतना नीचे गिरना मैं उम्मीद भी नहीं कर सकता था।” इसके अलावा पवन सिंह ने बताया कि उनका तलाक का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। साथ ही, ज्योति ने मेंटेनेंस का केस भी दायर किया है। पवन सिंह ने साफ किया कि ये मामले कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सुलझेंगे।

Pawan Singh Allegations on jyoti: पवन सिंह ने जताया अपना दर्द

Pawan Singh Statement on His Wife
पवन सिंह ने पत्नी ज्योति के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, Pawan Singh Statement on His Wife, PHOTO (social media)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह भी एक इंसान हैं और कभी-कभी थक जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में महिलाओं के आंसू को अधिक समझा जाता है, लेकिन पुरुषों के दर्द को नजरअंदाज किया जाता है। पवन सिंह ने कहा, “मर्द का दर्द कोई नहीं देखता, लेकिन वह भी महसूस करते हैं।”

परिवार का मामला है, कैमरे के सामने नहीं हल होगा

अभिनेता ने यह भी कहा कि यह मामला केवल परिवार का है और इस तरह की निजी बातों को सार्वजनिक तौर पर कैमरे के सामने नहीं सुलझाया जा सकता। वह मानते हैं कि परिवार के विवाद बातचीत के जरिए घर के अंदर ही निपटाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: ‘चुनाव लड़वाना मेरे बस का..’ पत्नी ज्योति के लिए पवन सिंह ने कह दी बड़ी बात, इंस्टाग्राम पर दोनों की तू-तू-मैं-मैं

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।