Rakhi Sawant Makkah Video: मक्का पहुंचीं Rakhi Sawant, नेपाल बाढ़ पर रोईं और Gen-Z के लिए मांगी नौकरी, VIDEO देख लोग हुए हैरान

Summary :

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपनी हरकतों से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। मक्का पहुंचकर हिजाब पहनकर दुआ मांगते हुए राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नेपाल बाढ़, जनरेशन-जी (GenZ) की नौकरियों और देश की सलामती के लिए रो-रोकर अल्लाह से गुहार लगाती दिख रही हैं। हालांकि, इस वीडियो के वायरल होते ही यूज़र्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट और एडिटेड वीडियो बता रहे हैं, तो कुछ लोग मक्का में फोन ले जाने और गैर-मुस्लिम एंट्री को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जानिए क्या है राखी सावंत के इस नए ड्रामे का सच और इस पर लोगों का गुस्सा क्यों भड़क उठा।

बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली राखी सावंत कब क्या कर बैठें, इस बात का अंदाज़ा कोई नहीं लगा सकता। कभी अपने बयानों से तो कभी अपनी अतरंगी हरकतों से, राखी हमेशा सुर्खियों में रहने का कोई न कोई मौका ढूंढ ही लेती हैं। इस बार राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिसमें वो मक्का (Makkah) में बुर्का पहने दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो में राखी बेहद इमोशनल होकर बिलख-बिलखकर रोती हुई नज़र आ रही हैं और नेपाल में आई भीषण बाढ़ से लेकर युवाओं की नौकरियों तक के लिए दुआ मांग रही हैं। लेकिन हमेशा की तरह, इस बार भी इंटरनेट पर लोग उनके इस अंदाज पर यकीन करने के बजाय उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

मक्का में रो-रोकर मांगी दुआ- ‘अल्लाह, नेपाल की बाढ़ और GenZ की नौकरियों को बचा ले’

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत सफेद और काले हिजाब में लिपटी हुई हैं और कैमरे के सामने रोते हुए हाथ फैलाकर दुआ मांग रही हैं। वीडियो में राखी कह रही हैं कि “अल्लाह, मेरे देश को बचा ले… नेपाल में जो बाढ़ आई है, वहां के लोगों पर रहम कर… हमारी GenZ पीढ़ी को नौकरियां दे दे”

राखी का यह ड्रामा सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। एक तरफ जहाँ कुछ लोग उनके इस कदम को दयालुता का नाम दे रहे हैं, वहीं ज़्यादातर लोगों को राखी की यह नौटंकी बिल्कुल रास नहीं आ रही है।

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं राखी- पूछा- ‘क्या यह वीडियो फेक और एडिटेड है?’

Rakhi Sawant Nepal Flood Prayer
Rakhi Sawant Nepal Flood Prayer ( Source: Social Media)

जैसे ही यह वीडियो एक्स (ट्विटर) और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर सामने आया, यूज़र्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है। एक यूज़र ने लिखा-  “ये सब एडिटेड लग रहा है, राखी सावंत तो ऐसे ड्रामे करने में माहिर है।”

वहीं दूसरे यूज़र ने सिक्योरिटी पर सवाल उठाते हुए पूछा- “मक्का जैसी पवित्र जगह पर इनको मोबाइल ले जाने की इजाज़त किसने दी? वहां तो चेकिंग होती है, फिर ये फोन अंदर कैसे ले गईं?” कुछ यूज़र्स का तो यह भी कहना है कि राखी सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए धर्म और आस्था का सहारा ले रही हैं और संस्कृति का मज़ाक बना रही हैं।

आज तक किसी की नहीं हुई राखी’- लोगों ने जमकर लगाई क्लास

Rakhi Sawant Hijab video
Rakhi Sawant Hijab video ( Source: Social Media)

राखी सावंत के इस रूप को देखकर लोग तरह-तरह के तंज कस रहे हैं। किसी का कहना है कि यह उनका नया पब्लिसिटी स्टंट है, तो कोई इसे जिहादी एजेंडा बता रहा है। एक यूज़र ने कमेंट किया- “राखी सावंत आज तक किसी की नहीं हुई, लोगों ने तो अब अपनी बेटियों का नाम भी राखी रखना छोड़ दिया है।”

वहीं एक अन्य ने लिखा कि दुनिया में जब भी कोई मुसीबत आती है, राखी अपना कैमरा ऑन करके रोना शुरू कर देती हैं। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है और लोग इस पर जमकर मीम्स और कड़े कमेंट्स शेयर कर रहे हैं।

आपको बता दें, मक्का से सामने आए इस वीडियो में राखी सावंत काफी भावुक होकर यह कहती दिख रही हैं-  “मैं दुआ करती हूं कि देश के जो मंत्री हैं, वो ईमानदारी से चलें. Gen-Z को ढेर सारी बरकत और एजुकेशन मिले, उनकी कोई बेइज्जती न करे.”

नेपाल की तबाही, देश की राजनीति और युवा पीढ़ी (Gen-Z) की तरक्की के लिए मांगी गई इस दुआ के बाद अब कुछ लोगों को लग रहा है कि राखी का यह ड्रामा यहीं खत्म नहीं होगा। मक्का में फोन ले जाने और गैर-मुस्लिम के वहां जाने को लेकर जिस तरह विवाद बढ़ता जा रहा है, उस पर बहुत जल्द सऊदी अथॉरिटी या ट्रोल्स की तरफ से कोई बड़ा एक्शन या बयान देखने को मिल सकता है।

Read More: बॉलीवुड में भाई-बहन की ये जोड़ियां मचाती हैं धमाल, Raksha Bandhan पर जानिए इनके खास..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।