अभिनेत्री राखी सावंत को चर्चा में बने रहना बखूबी आता है। वैसे राखी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव भी रहती हैं। तभी तो आए दिन अपने इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

राखी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शूटिंग के वक्त उनका काफी ज्यादा बुरा हाल हुआ पड़ा है।

राखी की ऐसी हालत दरअसल इस वजह से हुई क्योंकि उन्होंने एक तार के सहारे हवा में उडऩे का सीन शूट करना था,लेकिन राखी इस दौरान इतना ज्यादा घबराई हुई थी कि उन्होंने डायरेक्टर को ये सीन करने से मना तक कर दिया।

हालांकि राखी सांवत ने बाद में ये सीन शूट कर लिया। जिसमें वो चीखती हुई नजर आ रही हैं। शूट कर लेने के बाद ये वीडियो राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा ‘बैंड बजा दी मेरी,मेरा फस्र्ट टाइम है’।

बता दें कि राखी सांवत के इस वीडियो को करीब हजारों बार देख जा चुका है। इतना ही नहीं उनके फैंस राखी के इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो राखी सावंत फिल्मों के साथ-साथ कई सारे टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। वहीं बीते दिनों एक खबर यह भी आई थी कि राखी सावंत कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 में दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



