Raksha Bandhan: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार इस साल भी बॉलीवुड (Bollywood) में पूरे उत्साह और प्यार के साथ मनाया गया। फिल्मी सितारों ने अपने भाई-बहनों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए। सनी देओल, सैफ अली खान, कार्तिक आर्यन, सनी लियोनी, टोनी कक्कड़ और अनुपम खेर जैसे सितारों ने अपनी-अपनी राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की।
सनी देओल ने बहन विजेता को बांधी राखी
सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने राखी के मौके पर अपनी बहन विजेता के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। फोटो में सनी बहन को गले लगाए और अपनी कलाई पर बंधी राखी को फ्लॉन्ट करते नजर आए। कैप्शन में उन्होंने लिखा – “बहनों, खुश रहो। तुम मेरी ताकत हो। हैप्पी रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) , ढेर सारा प्यार।” उनके इस पोस्ट पर फैंस ने भी बहन-भाई के रिश्ते की तारीफ करते हुए खूब कमेंट किए।
View this post on Instagram
सैफ अली खान और सोहा अली खान
नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपनी बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान के साथ रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) मनाया। खास बात यह रही कि सोहा की बेटी इनायत ने अपने कजिन भाई इब्राहिम अली खान को भी राखी बांधी। सोहा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा – “प्यार और हिफाजत के लिए, हैप्पी रक्षाबंधन।” तस्वीरों में पूरा परिवार बेहद खुश और रिलैक्स मूड में नजर आया।
View this post on Instagram
कार्तिक आर्यन का बहन के लिए प्यारा
यंग स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को उनकी बहन कृतिका तिवारी ने राखी बांधी। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा – “दुनिया की सबसे बड़ी बहन… अपने एटीएम के साथ। हैप्पी राखी।” इस पोस्ट पर उनके फैंस और दोस्तों ने खूब प्यार बरसाया।
View this post on Instagram
कक्कड़ फैमिली का प्यार भरा सेलिब्रेशन
सिंगर सोनू कक्कड़, जिन्होंने पहले बहन नेहा कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ से दूरी बनाने की बात कही थी, इस बार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर परिवार के साथ नजर आईं। उन्होंने टोनी को राखी बांधी और साथ में पोज भी दिए। फैन्स के लिए यह पल खास था, क्योंकि कक्कड़ फैमिली का एक साथ होना कई लोगों के लिए सरप्राइज रहा।
View this post on Instagram
सनी लियोनी ने भाई संग मनाया त्योहार
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने भाई संदीप के साथ रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) सेलिब्रेट किया। उन्होंने भाई को राखी बांधते और मिठाई खिलाते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज में सनी के बच्चे भी नजर आए, जो अपनी-अपनी राखियां फ्लॉन्ट कर रहे थे। उनके इस राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के बीच खूब वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
अनुपम खेर को भाभी ने बांधी राखी
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के लिए यह रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) भी खास रहा। उन्हें उनकी भाभी रीमा खेर ने राखी बांधी। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके भाई राजू खेर भी मौजूद थे और माहौल को हल्का-फुल्का बनाए हुए थे। वीडियो में अनुपम खेर भाभी को नोटों की गड्डी गिफ्ट करते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा – “हर साल की तरह इस बार भी रीमा भाभी ने अपनी तरफ से और मेरी सभी बहनों की तरफ से मुझे राखी बांधी। ऐसे रिवाज परिवार को और करीब लाते हैं। निक्कर वाले बाबा आज भी फुल पैंट नहीं पहने थे और एक ही मंत्र बार-बार बोलते रहे। माता जी की नजर मुझसे ज्यादा मिठाई के डिब्बे पर थी। धन्यवाद रीमा! बहनों की जय हो। हैप्पी रक्षाबंधन।”
View this post on Instagram
अक्षय कुमार ने बहन पर लुटाया प्यार
बॉलीवुड के खिलाडी उर्फ अक्षय कुमार ने रक्षा बंधन के मौके पर अपनी बहन अलका से राखी बंधवाते नजर आए। तस्वीर में अलका, अक्षय की आरती उतार रही हैं और अक्षय आंखें बंद कर बैठे हैं।
पोस्ट के साथ अक्षय ने अपनी बहन के लिए एक प्यारा सा संदेश भी लिखा – “आंखें बंद करता हूं तो मां नजर आती है और आंखें खोलता हूं तो तेरी मुस्कान। लव यू अलका, हैप्पी राखी”. अक्षय का यह पोस्ट देखते ही फैंस ने ढेरों प्यार और शुभकामनाएं भेजीं। एक यूजर ने लिखा, “भाई-बहन का रिश्ता हमेशा अमर रहता है।”
प्यार और अपनापन से भरा सेलिब्रेशन
रक्षाबंधन के इस खास मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने न सिर्फ अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया को सजाया, बल्कि यह भी दिखाया कि भाई-बहन का रिश्ता कितना अनमोल होता है। चाहे स्क्रीन पर किरदार निभाना हो या असल जिंदगी में रिश्ते निभाना, इन सेलेब्स के लिए परिवार की अहमियत सबसे ऊपर है। इस बार का त्योहार फिर साबित कर गया कि चाहे सितारे कितने भी व्यस्त क्यों न हों, अपने अपनों के लिए वक्त निकालना हमेशा जरूरी है।
ये भी पढ़ें: सोने की चम्मच के साथ पैदा हुए…आखिर Karan Johar को लेकर ऐसा क्यों बोले Sooraj Barjatya


Download Android App
Download iOS App




