Ram Charan की फिल्म ‘पेड्डी’ अब नहीं होगी रिलीज़! मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

Ram Charan Peddi

Ram Charan Peddi: राम चरण की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले जहां फिल्म को 30 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था, वहीं अब मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। फिल्म की रिलीज डेट टलने से फैंस में हलचल मच गई है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अब यह फिल्म कब बड़े पर्दे पर आएगी।

मेकर्स के अनुसार फिल्म को और बेहतर बनाने और पोस्ट-प्रोडक्शन को पूरा करने के लिए एक्सेसिव समय की जरूरत है, इसलिए रिलीज को आगे शिफ्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह फिल्म जून 2026 में रिलीज हो सकती है, हालांकि फाइनल डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

Ram Charan Peddi: पोस्ट-प्रोडक्शन के चलते लिया गया बड़ा फैसला

Ram Charan Peddi
Ram Charan Peddi ( Source : Social Media)

फिल्म ‘पेड्डी’ की टीम ने बताया कि अभी कुछ टेक्निकल और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बाकी है। मेकर्स का कहना है कि वे किसी भी तरह की जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते और दर्शकों को एक बेहतरीन थिएटर एक्सपीरियंस देना चाहते हैं। इसी वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। सूत्रों के अनुसार फिल्म का VFX, कलर ग्रेडिंग और फाइनल एडिटिंग का काम अभी जारी है, जिसके चलते समय बढ़ाना पड़ा।

Peddi postponed: पहले अप्रैल में थी रिलीज, अब गर्मियों में हो सकता है धमाका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PEDDI (@peddimovie)

शुरुआत में ‘पेड्डी’ को मार्च 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया था। अब एक बार फिर बदलाव करते हुए इसे जून 2026 के आसपास शिफ्ट किया जा रहा है। इस बदलाव के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को क्लैश से बचाकर एक सोलो रिलीज देना चाहते हैं ताकि बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन हो सके।

Ram Charan New Film 2026: फैंस में निराशा, लेकिन उम्मीदें अभी भी बरकरार

Ram Charan New Film 2026
Ram Charan New Film 2026 ( Source : Social Media)

रिलीज टलने की खबर से फैंस थोड़े निराश जरूर हैं, लेकिन ‘पेड्डी’ को लेकर क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है। राम चरण का दमदार लुक, ग्रामीण स्पोर्ट्स ड्रामा स्टोरी और भव्य प्रोडक्शन फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग जहां देरी पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई फैंस का मानना है कि अच्छी फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार सही है।

Read More: 14 साल बाद पिघला Sunita Ahuja का दिल, कृष्णा-कश्मीरा को गले लगाकर खत्म की नाराज़गी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।