रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण‘ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बना हुआ है। फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के मामले में बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है और अब इसकी नजर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2‘ के रिकॉर्ड पर है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणबीर कपूर की ‘रामायण’ आने वाले दिनों में इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।
15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा ‘रामायण’ का जलवा

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं, वहीं यश ने रावण का रोल निभाया है। दोनों सितारों को पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद भी फिल्म की परफॉरमेंस अच्छा रहा। आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी गुरुवार को 19.35 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, 16वें दिन शुक्रवार को शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक फिल्म 1.72 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी थी। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 865.47 करोड़ रुपये बताया गया है।
दुनियाभर में 1500 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

‘रामायण‘ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म की दुनियाभर की कमाई 15 दिनों में 1547.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इतने कम समय में इतना बड़ा आंकड़ा पार करना फिल्म के लिए बड़ी कामयाबी है।
फिल्म को हिंदी के साथ-साथ दूसरे भाषाओं के दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी कहानी, बड़े लेवल पर तैयार किए गए दृश्य और स्टार कास्ट लोगों को सिनेमाघरों तक खींच रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म की कमाई लगातार चर्चा में बनी हुई है। हालांकि, अब आगे इसकी कमाई की रफ्तार कैसी रहती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए 305 करोड़

अब ‘रामायण’ की नजर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2‘ के दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण‘ को इस रिकॉर्ड से आगे निकलने के लिए करीब 305.29 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। यानी रणबीर कपूर की फिल्म अभी इस लक्ष्य से कुछ दूरी पर है।
फिल्म की अब तक की कमाई को देखते हुए दर्शकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या ‘रामायण‘ दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नया रिकॉर्ड बना पाएगी? फिलहाल फिल्म की कमाई जारी है और आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार ही तय करेगी कि यह ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।
फिल्म में साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास रिलीज होने की चर्चा है। फिलहाल पहले भाग की सफलता ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी पहचान दिला दी है।
Read More: Avneet Kaur Wedding Rumours: 25 की उम्र में दुल्हन बनेंगी Avneet Kaur? Raghav Sharma..


Download Android App
Download iOS App




