Ramayana Box Office Collection: 9वें दिन भी जारी रहा ‘Ramayana ‘ का जलवा, ‘Chhaava’ का रिकॉर्ड तोड़ बनी सबसे बड़ी फिल्म

Summary :

Ramayana Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा। भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। वहीं, भारत में कमाई के मामले में इसने विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म 'छावा' को भी पीछे कर दिया है।

Ramayana Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा। भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

खास बात यह है कि फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। वहीं, भारत में कमाई के मामले में इसने विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ को भी पीछे कर दिया है।

9वें दिन भी जारी रहा ‘रामायण’ का जलवा, ‘छावा’ को छोड़ा पीछे

Chhaava vs Ramayana
Chhaava vs Ramayana ( Source: Social Media)

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। फिल्म की कहानी, कलाकारों की एक्टिंग और शानदार विजुअल्स दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी शुक्रवार को भारत में करीब 47.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 612.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 732.20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

इस कमाई के साथ ‘रामायण‘ ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा‘ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2025 में रिलीज हुई ‘छावा’ ने भारत में 601.57 करोड़ रुपये का लाइफटाइम नेट कलेक्शन किया था। अब ‘रामायण‘ इससे आगे निकल गई है। हालांकि, 9वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद इसका प्रदर्शन काफी शानदार रहा।

दुनियाभर में 1110 करोड़ की कमाई, ‘जवान’ को भी दी मात

Jawaan vs Ramayana
Jawaan vs Ramayana ( Source: Social Media)

‘रामायण’ की कमाई सिर्फ भारतीय सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है। विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 8 दिनों में ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब 9वें दिन तक इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 1110.70 करोड़ रुपये हो गया है।

इस शानदार कमाई के साथ फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान‘ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले फिल्म ‘पठान’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की खबर भी सामने आई थी। यानी रणबीर कपूर की यह फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है।

फिल्म की विदेशों में कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 दिनों में इसका ओवरसीज कलेक्शन करीब 378.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। नॉर्थ अमेरिका और कनाडा में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

दूसरे वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई, आगे कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘रामायण’?

Ranbir Kapoor Yash Ramayana 1100 Crore
Ranbir Kapoor Yash Ramayana 1100 Crore ( Source: Social Media)

फिल्म की अब तक की कमाई को देखते हुए ट्रेड से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर भी इसकी  परफॉरमेंस अच्छी रह सकती है। शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार में दर्शकों का ध्यान खींचा है, वहीं साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में यश भी मेन रोल निभा रहे हैं। बड़े स्तर पर तैयार की गई इस फिल्म को लेकर दर्शकों में लगातार उत्साह बना हुआ है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘रामायण‘ आने वाले दिनों में कितने और रिकॉर्ड अपने नाम करती है और क्या यह कमाई के मामले में साल की सबसे बड़ी फिल्म बन पाती है। फिलहाल 9 दिनों का इसका बॉक्स ऑफिस सफर काफी शानदार रहा है।

Read More: Ramayana 1000 Crore Club: सिर्फ 8 दिनों में पार किए 1000 करोड़, ‘Bahubali 2’ का घमंड भी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।