Ramayana फिल्म का टीजर हुआ आउट, क्या ‘आदिपुरूष’ की तरह ही ये फिल्म भी निकलेगी Disaster?

Summary :

Ramayana Teaser Release: जिस पल का हर किसी को बेसब्री से इन्तजार था, वो लम्हा अब फाइनली आ गया है. सालभर से लोग नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी चर्चा कर रहे थे. हर किसी को इस बात का डर था कि ये फिल्म भी रामायण पर बनी पहले की फिल्म आदिपुरूष की तरह डिज़ास्टर ना बन जाए. लेकिन क्या लोगों का ये डर सही साबित हुआ है या मेकर्स ने इस बार नई फिल्म आदिपुरूष से सीख लेकर अपनी गलतियों को सुधारा है, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा. तो चलिए एक बार बात कर…

Ramayana Teaser Release: जिस पल का हर किसी को बेसब्री से इन्तजार था, वो लम्हा अब फाइनली आ गया है. सालभर से लोग नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी चर्चा कर रहे थे. हर किसी को इस बात का डर था कि ये फिल्म भी रामायण पर बनी पहले की फिल्म आदिपुरूष की तरह डिज़ास्टर ना बन जाए. लेकिन क्या लोगों का ये डर सही साबित हुआ है या मेकर्स ने इस बार नई फिल्म आदिपुरूष से सीख लेकर अपनी गलतियों को सुधारा है, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा. तो चलिए एक बार बात कर लेते हैं रिलीज हुए टीजर की.

Ramayana Teaser Release: कैसा है रणबीर कपूर का लुक?

Ramayana Teaser Release
Ramayana Teaser Release (Source: Social Media)

टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम बने दिख रहे हैं, उनका लुक जो काफी समय से सामने नहीं आया था, वो अब फाइनली देखने को मिल गया है. हनुमान जयंती के दिन टीजर लॉन्च कर के मेकर्स ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. क्योंकि‘रामायण’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे दिवाली 2026 में रिलीज किया जाना है. पहले भी मेकर्स ने एक इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया था. पर तब रणबीर कपूर की कोई क्लियर झलक नहीं दिखी थी.

Ramayana Teaser Release
Ramayana Teaser Release (Source: Social Media)

पर अब नमित मल्होत्रा ने अपना वादा पूरा किया है और इस 4000 करोड़ में बनी फिल्म से ‘राम’ बने रणबीर कपूर की पहली झलक अब दिख गई है. हालांकि 2 मिनट 28 सेकंड का यह वीडियो हर लिहाज से तो स्पेशल नहीं दिख रहा है. क्योंकि मेकर्स की ओर से रणबीर कपूर ही इस रोल के लिए एकदम सही च्वाइस मानें जा रहे थे. पर क्या वो सच में इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं, हमें तो नहीं लग रहा. क्योंकि इस फिल्म जिस तरह से रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में दिखाया गया है, वो बिल्कुल भी नेचुरल नहीं लग रहा.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब भगवान राम वनवास के लिए गए थे, तब उनकी उम्र लगभग 25 से 26 साल की थी. लेकिन रणबीर को टीजर में वनवास जाते वक्त जिस तरह से दिखाया गया है, उसे देखकर तो यही लग रहा है कि उन्हें जबरदस्ती 25 साल का लड़का बनाने की कोशिश की गई है. अगर आप रणबीर का क्लोज अप शॉट देखेंगे तो उसमें साफ देखे को मिलेगा कि उनके चेहरे से झुर्रियां हटाने की कोशिश की गई है.

Ramayana Teaser Release: फिल्म के विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर पर नहीं किया गया काम

हालांकि सबसे ज्यादा जिस एक चीज ने फैंस को इम्प्रेस किया है, वो है इस टीजर में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस. लेकिन टीजर के विजुअल्स को लेकर बात करें तो वो अभी भी कई मायनों में चर्चा का विषय बनें हुए हैं. क्योंकि रणबीर कपूर के लुक को देखकर ये तो लग रहा है कि उनको जबरदस्ती भगवान राम के किरदार में डालने की कोशिश की गई हैं, लेकिन इस टीजर में दिखाई देने वाले VFX और बैकग्राउंड स्कोर को देखकर भी ये लग रहा है कि उनपर अच्छे से काम नहीं किया गया है.

क्योंकि जहां पर VFX का इस्तेमाल किया गया है वहां पर साफ पता चल जा रहा है कि दिखाई देने वाले विजुअल्स फेक हैं और कई विजुअल्स तो AI जनरेटेड भी लग रहे है. साफ तौर पर कहें तो विजुअल्स में कोई सच्चाई देखने को नही मिल रही है. हालांकि अगर विजुअल्स के अलावा बात की जाए तो ये फिल्म कई मायनों में खास भी है. क्योंकि इसमें लोगों की भावना, आस्था और सबसे खास भगवान राम की मर्यादा का वो संगम देखने को मिल रहा है, जो कि किसी भी इंसान को खुशियों से भर दे.

Ramayana Teaser Release: कितना है फिल्म का बजट?

Ramayana Teaser Release
Ramayana Teaser Release (Source: Social Media)

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर अगर बात करें तो नमित मल्होत्रा ने इसका बजट 4000 करोड़ रुपये बताया है. लेकिन यहां पर एक सवाल ये भी उठता है कि आखिर ये 4000 करोड़ इस्तेमाल कहां हुए है?, सिर्फ AI का इस्तेमाल कर के वीडियो बनानें में. क्योंकि जिस तरीक से फिल्म के ग्राफिक्स और बैकग्राउंड स्कोर का डिजाइन देखने को मिल रहा है, उसे देखकर यही लगता है कि इसे कोई नॉन प्रोफेशनल AI की जानकारी रखने वाले इंसान भी बना सकता है.

हालांकि फिल्म के पहले पार्ट में ही इतनी गलतियां हैं, तो दूसरे पार्ट का तो खुद राम जी ही आकर भला करेंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा. अगर टीजर को लेकर और डिटेल में बात करें तो इसके आखिर में रावण भी दिखता है, जिसका किरदार ROCKING STAR यश निभा रहे हैं. पर उनका चेहरा अबतक रिवील नहीं किया गया है, टीजर में उनका सिर्फ बैक लुक ही नजर आया है. वहीं पुष्पक विमान की एक तस्वीर भी दिखी है, जो पूरी ही AI जनरेटेड और फिक्शनल लग रही है.

Ramayana Teaser Release: क्या आदिपुरूष की तरह ही होगी फिल्म?

Ramayana Teaser Release
Ramayana Teaser Release (Source: Social Media)

इसी के साथ राजा दशरथ और भगवान राम का एक बहुत सुंदर सीन भी इस टीजर में है. जहां राम का नाम सुनाई देता है और फिर रणबीर कपूर पलटकर देखते हैं. वो जानते हैं कि ये उनके पिता की आवाज है. साथ में साई पल्लवी भी बैठी दिखीं, जो माता सीता के किरदार में हैं और उनके साथ ही रवि दुबे भी थे, जो फिल्म में लक्ष्मण का रोल कर रहे हैं.

ऐसे में बस एक बात का डर है कि कही ये फिल्म भी VFX और किरदार के मामले में आदिपुरूष की तरह ना निकले. क्योंकि उस फिल्म का टीजर भी कुछ ऐसा ही था, लेकिन बाद में चलकर जब फिल्म रिलीज हुई, तो वो बहुत बड़ी डिजास्टर साबित हुई. तो ठीक वैसे ही ये फिल्म भी टीजर में तो ठीक ठाक दिख रही है, पर क्या ये रिलीज होने के बाद आगे चलकर ऐसी ही रहेगी या रिलीज होने पर इसके भी हाव भाव बदले नजर आएंगे, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.

Read More: ‘आरी-आरी’ गाना हिट होते ही Sudhir Yaduvanshi में आई अकड़, जानें सिंगर ने क्यों तोड़ा रिएलिटी शोज़ से नाता?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।