‘आरी-आरी’ गाना हिट होते ही Sudhir Yaduvanshi में आई अकड़, जानें सिंगर ने क्यों तोड़ा रिएलिटी शोज़ से नाता?

Summary :

Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance: धुरंधर 2 फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग आरी-आरी में अपनी आवाज़ देने वाले सिंगर Sudhir Yaduvanshi इन दिनों लाइमलाइट बटोर रहे हैं, हालांकि इससे पहले भी उनके कुछ गानें बॉलीवुड में आए थे, जैसे कि किल फिल्म का ‘कावा कावा’ गाना और OMG 2 का शंभू सॉन्ग. लेकिन उनके ये गानें ज्यादा पॉपुलर नहीं हुए, जिसकी वजह से सुधीर को कोई ज्यादा भाव नहीं देता था. लेकिन ‘आरी आरी’ गानें के हिट होने पर ऐसा लगता है मानों सुधीर के पंख निकल आए हो और वो आसमान में उड़ने लगे हो. Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance: सुधीर ने अब तक…

Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance: धुरंधर 2 फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग आरी-आरी में अपनी आवाज़ देने वाले सिंगर Sudhir Yaduvanshi इन दिनों लाइमलाइट बटोर रहे हैं, हालांकि इससे पहले भी उनके कुछ गानें बॉलीवुड में आए थे, जैसे कि किल फिल्म का ‘कावा कावा’ गाना और OMG 2 का शंभू सॉन्ग. लेकिन उनके ये गानें ज्यादा पॉपुलर नहीं हुए, जिसकी वजह से सुधीर को कोई ज्यादा भाव नहीं देता था. लेकिन ‘आरी आरी’ गानें के हिट होने पर ऐसा लगता है मानों सुधीर के पंख निकल आए हो और वो आसमान में उड़ने लगे हो.

Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance: सुधीर ने अब तक नहीं दिया कोई सोलो हिट

Sudhir Yaduvanshi's Arrogance
Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance (Source: Social Media)

अगर सुधीर के म्यूजिक करियर की बात करें तो, अब तक वे कोई ऐसा बड़ा सुपरहिट या सोलो सॉन्ग नहीं दे पाए हैं, जिससे की उनको याद किया जाए. लेकिन फिर भी उनके अंदर अकड़ इतनी देखने को मिलती है, जैसे मानों वो म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह बने बैठे हों.

Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance: जिस थाली में खाया उसी में किया छेद

Sudhir Yaduvanshi's Arrogance
Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance (Source: Social Media)

दरअसल कई जगहों पर ये देखा जा रहा है कि सुधीर एक इंटरव्यू देने के लिए भी काफी नखरे दिखा रहे हैं और उनकी ये इगो पहली बार नहीं देखी गई है, इससे पहले भी उनको कई बार खुद की सेल्फिशनेस को दिखाते हुए पकड़ा गया है. कुछ साल पहले ही सुधीर ने रियलिटी शोज़ पर कहा था कि “ये शो पूरी तरह असली नहीं है, यहां सबकुछ स्क्रीप्ट के हिसाब से होता है”.

ऐसे में उनका ये बयान भले ही सिंगर का पर्सनल ओपिनियन रहा हो, लेकिन इसने इंडस्ट्री के कई लोगों को नाराज़ किया था और खास तौर पर क्रिटिक्स का ये कहना था कि ऐसे ही रिएलिटी शोज जैसे प्लेटफॉर्म पर आने के बाद उन्हें अलग पहचान मिली और अब वो खुद ही उसपर सवाल उठा रहे हैं. ये साफ तौर पर दिखाता है कि वो कितने बड़े एहसान फरामोश इंसान है.

Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance: भाईयों से क्यों तोड़ था सुधीर ने नाता?

Sudhir Yaduvanshi's Arrogance
Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance (Source: Social Media)

इसके अलावा कई लोगों का ये भी कहना है कि सुधीर ने कई रिएलिटी शोज जैसे कि सा रे गा मा पा, दिल है हिंदुस्तानी, हुनरबाज और द वॉइस सीजन 3 जैसे शोज में भी हिस्सा लिया था. लेकिन जब वहां उनके साथ परफॉर्म करने वाले आर्टिस्ट उनसे बेहतर परफॉर्म करते थे, तब सुधीर को ये पसंद नहीं आता था और वो अपने साथ परफॉर्म करने वाले आर्टिस्ट्स की तरक्की देख नहीं पाते थे. जिसके कारण उन्होंने रिएलिटी शोज से निकलने के बाद उनकी बुराईयां करनी शुरू कर दी थीं.

हालांकि कई लोगों ने तो ये भी कहा है कि सुधीर खुद को लेकर इतने सेल्फ ऑबसेस्ड हो गए थे कि उन्हें ये लगने लगा था कि उनके आगे और कोई बेहतर परफॉर्म कर ही नहीं सकता.

Sudhir Yaduvanshi's Arrogance
Sudhir Yaduvanshi’s Arrogance (Source: Social Media)

पर सही मायनों में सुधीर के ऐसा पब्लिकली कहने की आखिर वजह क्या थी, इसपर अबतक कोई खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन सुधीर को लेकर ये कहा जाता है कि वो रिएलिटी शोज़ की जगह वो खुद का सोलो म्यूजिक लेकर आना चाहते थे, इसलिए वो शोज में भी अपना 100 परसेंट नहीं देते थे. हालांकि अगर सुधीर को सच में अपनी लाइफ में कुछ अच्छा करना है और आगे बढ़ना है तो उन्हें न सिर्फ अपने म्यूजिक पर काम करना होगा बल्कि उन्हें अपनी सोशल इमेज भी सुधारनी होगी.

Read More: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंग पवन सिंह, जानें किस फिल्म में नजर आएंगे पावर स्टार

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।