साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंग पवन सिंह, जानें किस फिल्म में नजर आएंगे पावर स्टार

Summary :

Pawan Singh South Debut: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर पावर स्टार पवन सिंह अब जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं. भोजपुरी और बॉलीवुड में वैसे तो पवन सिंह की आवाज़ का काफी क्रेज है, लेकिन अब ये आवाज सिर्फ भोजपुरी या बॉलीवुड तक सीमित नहीं रही, बल्कि साउथ सिनेमा में भी इसका बोलबाला देखे को मिलने वाला है. Pawan Singh South Debut: इंस्टाग्राम पर पवन सिंह ने दिया हिंट   View this post on Instagram   A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999) दरअसल इस बात की जानकारी खुद…

Pawan Singh South Debut: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर पावर स्टार पवन सिंह अब जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं. भोजपुरी और बॉलीवुड में वैसे तो पवन सिंह की आवाज़ का काफी क्रेज है, लेकिन अब ये आवाज सिर्फ भोजपुरी या बॉलीवुड तक सीमित नहीं रही, बल्कि साउथ सिनेमा में भी इसका बोलबाला देखे को मिलने वाला है.

Pawan Singh South Debut: इंस्टाग्राम पर पवन सिंह ने दिया हिंट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

दरअसल इस बात की जानकारी खुद पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है. उन्होंने अपने नए गाने की झलक शेयर करते हुए ये बताया है कि वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले हैं. ये गाना ‘टचबडी’ है, जो अदिवी सेष की फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी का हिस्सा है.

Pawan Singh South Debut: कब और कहां हुआ सॉन्ग लॉन्च?

Pawan Singh South Debut
Pawan Singh South Debut (Source: Social Media)

इस गाने का ग्रैंड लॉन्च 28 मार्च को गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में शाम 6 बजे हो चुका है. वहीं फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जैसे ही पवन सिंह ने इस गाने का ऐलान किया, वैसे ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. उनके इस गाने के रिलीज होते ही हर कोई इसे सुनने के लिए उतावला दिखाई दिया है. ऐसे में इस साउथ प्रोजेक्ट को लेकर भी लोगों की नजरें उनपर टिकी हुई हैं.

Pawan Singh South Debut: पहले भी दे चुके हैं सुपरहिट गाना

Pawan Singh South Debut
Pawan Singh South Debut (Source: Social Media)

इससे पहले पवन सिंह ने बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 के गाने ‘आई नई’ से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. यह गाना शादियों और पार्टियों में आज भी खूब बजता है. अब ऐसे में यहां ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि पवन सिंह का ये साउथ डेब्यू गाना भी उनके पिछले हिट्स की तरह चार्टबस्टर बनता है या नहीं.

Read More: Elvish Yadav को RCB की जर्सी में देख एक्साइटेड हुए फैंस, क्या कोहली की जगह अब यूट्यूबर से खुद को प्रोमोट करवाएगी बैंगलुरू की टीम?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।