Main nahi hoon’ बोलकर Samarth ने किया साफ इनकार, फिर कौन होंगे Traitors 2 के खिलाड़ी? जानिए पूरी List!

Summary :

Samarth Jurel Traitors 2: रियलिटी शो ‘The Traitors Season 2’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। कई बड़े नामों के साथ टीवी एक्टर Samarth Jurel का नाम भी तेजी से वायरल हो रहा था। लेकिन अब खुद Samarth ने इन सभी खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। Samarth Jurel Traitors 2: अफवाहों पर Samarth का बड़ा बयान- “Main nahi hoon” हाल ही में दिए एक बयान में Samarth ने साफ कहा-  “Main nahi hoon”, यानी वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं। उनके इस बयान के बाद फैंस हैरान भी हैं और थोड़ा…

Samarth Jurel Traitors 2: रियलिटी शो ‘The Traitors Season 2’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। कई बड़े नामों के साथ टीवी एक्टर Samarth Jurel का नाम भी तेजी से वायरल हो रहा था। लेकिन अब खुद Samarth ने इन सभी खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

Samarth Jurel Traitors 2: अफवाहों पर Samarth का बड़ा बयान- “Main nahi hoon”

Samarth Jurel Traitors 2
Samarth Jurel Traitors 2 ( Source : Social Media)

हाल ही में दिए एक बयान में Samarth ने साफ कहा-  “Main nahi hoon”, यानी वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं। उनके इस बयान के बाद फैंस हैरान भी हैं और थोड़ा निराश भी, क्योंकि लोग उन्हें इस गेम शो में देखने के लिए एक्साइटेड थे। Samarth फिलहाल अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि ‘The Traitors 2’ से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

‘The Traitors 2’ India cast में दिखेंगे बड़े-बड़े नाम? ये लिस्ट कर रही है वायरल

‘The Traitors 2’ India cast
‘The Traitors 2’ India cast ( Source : Social Media)

भले ही मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल कंटेस्टेंट लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में कुछ बड़े नाम सामने आए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में

1. Munawar Faruqui
2. Elvish Yadav
3. Abhishek Malhan (Fukra Insaan)
4. Rubina Dilaik
5. Shweta Tiwari
6. Rhea Chakraborty
7. Mallika Sherawat

जैसे स्टार्स के शामिल होने की चर्चा है। खास बात ये है कि इनमें से कई नाम Bigg Boss winners भी रह चुके हैं, जिससे शो का लेवल और भी हाई होने वाला है। हालांकि अभी तक ये सभी नाम confirmed नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इनकी एंट्री को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

Traitors Season 2 contestants list: जैसलमेर में शुरू हुई शूटिंग? गेम होगा और भी खतरनाक

Traitors Season 2 contestants list:
Traitors Season 2 contestants list ( Source : Social Media)

खबरों की मानें तो ‘The Traitors 2’ की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में शुरू हो चुकी है। इस शो का फॉर्मेट काफी दिलचस्प होता है, जहां दोस्ती, धोखा और दिमाग- तीनों का खेल चलता है। कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे पर भरोसा भी करना होता है और शक भी। पहले सीजन की सफलता के बाद इस बार मेकर्स और भी बड़े ट्विस्ट लाने वाले हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ये सीजन पहले से ज्यादा धमाकेदार होगा।

Samarth Jurel के बाहर होने के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि आखिर फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट कब सामने आएगी। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो ‘The Traitors 2’ इस साल का सबसे बड़ा रियलिटी शो बन सकता है।

आपको बता दे, खास बात ये है कि ‘The Traitors India Season 2’ की शूटिंग 24 मार्च 2026 से ही शुरू हो चुकी है। राजस्थान के शाही लोकेशन्स पर इस बार गेम को और भी ग्रैंड और इंटेंस बनाने की तैयारी है, जहां हर कंटेस्टेंट को अपने दिमाग और चालाकी से खेलना होगा। ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ (The Traitors India) का सीजन 2 आधिकारिक तौर पर Amazon Prime Video पर आने वाला है। करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शो की शूटिंग राजस्थान में शुरू हो चुकी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी रिलीज जुलाई से अक्टूबर 2026 के बीच हो सकती है।

Read More: Meghna Gulzaar ने ढंग से नहीं की “Raazi” फिल्म Direct, ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद लेखक ने जताया दुख..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।