Raazi Director Controversy: बॉलीवुड फिल्म Raazi एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस फिल्म की कहानी पर आधारित किताब Calling Sehmat के लेखक Harinder Sikka ने डायरेक्टर Meghna Gulzar पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Raazi Director Controversy: ‘लेफ्टिस्ट नजरिया’ दिखाने का आरोप, लेखक ने उठाए सवाल

सिक्का का कहना है कि फिल्म में उनकी कहानी को “लेफ्टिस्ट नजरिए” से दिखाया गया, जिससे असली देशभक्ति की भावना कमजोर हो गई। उन्होंने दावा किया कि फिल्म में कई अहम बदलाव किए गए, जो उनकी किताब से मेल नहीं खाते। लेखक ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले ही कुछ लोगों को वॉन् किया था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी कहानी इस तरह बदल दी जाएगी।
Harinder Sikka vs Meghna Gulzar: ‘मेरी सबसे बड़ी गलती थी मेघना को चुनना’ – लेखक का बड़ा बयान

हरिंदर सिक्का ने अपने रीसेंट बयान में कहा कि मेघना गुलजार को फिल्म की डायरेक्शन देने का फैसला उनकी “सबसे बड़ी गलती” थी। उनका आरोप है कि फिल्म में असली कहानी के कई हिस्सों को बदल दिया गया, खासकर अंत को। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें फिल्म का फाइनल वर्जन तक नहीं दिखाया गया और बाद में उनसे दूरी बना ली गई। सिक्का का मानना है कि उनकी कहानी देशभक्ति और जासूसी की सच्ची भावना पर आधारित थी, लेकिन फिल्म में इसे अलग दिशा दे दी गई।
Raazi film: सफलता के बीच फिर छिड़ी बहस

गौरतलब है कि Raazi में Alia Bhatt ने मुख्य भूमिका निभाई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस सहमत पर आधारित थी, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध से पहले पाकिस्तान में जाकर खुफिया जानकारी जुटाती है। हालांकि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब एप्रिसिएशन मिली, लेकिन लेखक और डायरेक्टर के बीच यह विवाद अब फिर से चर्चा में आ गया है। मेघना गुलजार ने इस पूरे मामले पर फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं दी है।
Meghna Gulzar latest News:आगे क्या हो सकता है?

इस विवाद के बाद आने वाले समय में यह मुद्दा और गरम हो सकता है। अगर मेघना गुलजार या फिल्म की टीम इस पर फीडबैक देती है, तो बहस और तेज हो सकती है। साथ ही, यह मामला फिल्म इंडस्ट्री में “क्रिएटिव फ्रीडम बनाम असली कहानी” की बहस को भी फिर से जिंदा कर सकता है।
Read More: 12वें दिन भी नहीं रुकी ‘Dhurandhar 2 ’ की आंधी, इतने करोड़ पर धुरंधर के तूफान में बह गया पिंडा…


Download Android App
Download iOS App




