12वें दिन भी नहीं रुकी ‘Dhurandhar 2 ’ की आंधी, इतने करोड़ पर धुरंधर के तूफान में बह गया पिंडा…

Dhurandhar 2 Box Office Collection

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है। रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब 1400 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 12 दिन में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 1400 करोड़ के करीब पहुंची ‘धुरंधर: द रिवेंज’

Dhurandhar 2 Box Office Collection
Dhurandhar 2 Box Office Collection ( Source : Social Media)

पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके बाद दूसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार बनी रही। वीकेंड पर सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। खास बात यह है कि फिल्म को सिर्फ एक्शन के लिए ही नहीं, बल्कि इसकी कहानी और इमोशन के लिए भी अप्रिशिएट किया जा रहा है।

Ranveer Singh Dhurandhar Movie: ‘पिंडा का किरदार बना चर्चा का विषय, सक्सेस देख भावुक हुआ स्टार कास्ट

Ranveer Singh Dhurandhar Movie ( Source : Social Media) 
Ranveer Singh Dhurandhar Movie ( Source : Social Media)

फिल्म में रणवीर सिंह का ‘पिंडा’ किरदार लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है। इस किरदार की दमदार परफॉर्मेंस और इमोशनल कनेक्शन ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है। फिल्म की सफलता को लेकर रणवीर सिंह भी काफी भावुक नजर आए।

उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि यह फिल्म उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है। वहीं, फिल्म में नजर आए राकेश बेदी और बाकी स्टार कास्ट ने भी इस सक्सेस को टीम की मेहनत का नतीजा बताया। आदित्य धर के डायरेक्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म का हर सीन बेहद शानदार तरीके से पेश किया गया है, जो इसे और खास बनाता है।

Dhurandhar The Revenge Collection Day 12: क्या 1500 करोड़ क्लब में होगी एंट्री? आगे भी जारी रहेगा ‘धुरंधर’ का तूफान

Dhurandhar The Revenge Collection Day 12
Dhurandhar The Revenge Collection Day 12

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 1500 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी? जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में यह नया रिकॉर्ड बना सकती है।

फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग्स और सीन वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही, फैन्स लगातार थिएटर में जाकर फिल्म देख रहे हैं। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो जल्द ही यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

Read More: Dhurandhar 2 ने दूसरे वीकेंड का उठाया जबरदस्त फायदा, 11वें दिन तोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।