PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर है और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए अपनी यात्रा के दौरान आज गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है। साथ ही वाव-थारद की यात्रा भी करेंगे और वहां 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो एक नियंत्रित यातायात वाला राजमार्ग है।
PM Modi Gujarat Visit: बडोली बाईपास के निर्माण की आधारशिला रखेंगे

PM मोदी पक्की शोल्डर वाली 4-लेन इदर बडोली बाईपास के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। एनएच-754 के के पैकेज-1 को दो-लेन पक्की शोल्डर वाली सड़क में अपग्रेड करने की आधारशिला भी रखेंगे। प्रमुख सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें गांधीनगर-कोबा-एयरपोर्ट रोड पर भाईजीपुरा जंक्शन पर फ्लाईओवर शामिल है, जिससे यातायात की भीड़ कम होगी और संरचना के नीचे व्यवस्थित पार्किंग स्थान उपलब्ध होगा।
फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन
गांधीनगर-कोबा-अरोदराम रोड पर स्थित पीडीपीयू जंक्शन पर फ्लाईओवर ब्रिज का भी उद्घाटन किया जाएगा। गांधीनगर को हवाई अड्डे से जोड़ने वाली इस सड़क पर प्रतिदिन 1,40,000 से अधिक वाहन चलते हैं। यह फ्लाईओवर अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच सीएच-० जंक्शन से हवाई अड्डे तक सुचारू और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री लगभग 3,650 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित प्रमुख विद्युत पारेषण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें खावड़ा पूलिंग स्टेशन-2 और 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के परिवहन हेतु संबंधित पारेषण प्रणालियाँ शामिल हैं। ये परियोजनाएँ नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण और पारेषण क्षमता को सुदृढ़ करेंगी।
PM Modi Gujarat Visit: 44 शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला

PM मोदी गुजरात में लगभग 5,300 करोड़ रुपये की 44 शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे, साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पहलों का भी उद्घाटन करेंगे, जिनमें अहमदाबाद के असरवा स्थित सिविल अस्पताल में 858 बिस्तरों वाले रेन बसेरा का उद्घाटन और गांधीनगर सिविल अस्पताल और जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज, गांधीनगर में इसी तरह की सुविधा का उद्घाटन शामिल है।
ALSO READ: लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह, ‘राहुल गांधी कई बार नक्सलियों के हमदर्दों के साथ देखे गए’


Download Android App
Download iOS App




