बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। भले ही एक्ट्रेस काम में जितना भी व्यस्त क्यों नहीं हो, लेकिन उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग उनकी शादी के कयास बंद नहीं हैं। जी हां, यह शायद नौवीं बार है जब आपको यह सुनने को मिल रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं कपल की शादी से जुड़े नए अपडेट के बारे में।

पिछले साल करने वाले थे शादी
मालूम हो, आलिया और रणबीर पहले साल 2021 में ही शादी करने वाले थे, पर कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया था। इसके बाद खबरें फैली कि कपल इसी साल अप्रैल महीने में शादी करेंगे।

मगर अब इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि, इनकी शादी अप्रैल में नहीं होगी, क्योंकि अगला महीना शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं और दोनों परिवारों में किसी भी तरह की कोई तैयारी होती हुई नहीं दिखाई दे रही है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि, ये लवबर्ड्स अक्टूबर 2022 में शादी के सात फेरे लेंगे।

सूत्र से मिल रही जानकारी के मुताबिक, वाकई ये बात कोई भी नहीं जानता कि आलिया और रणबीर की शादी की बात आने पर तारीखें आगे-पीछे क्यों हो रही हैं। जहां तक मुंबई के पाली हिल में स्थित उनके घर ‘कृष्णा राज’ के तैयार होने की बात है, तो अभी यह पूरा नहीं हुआ है। इस घर का काम पूरा होने में तकरीबन 18 महीने और लग सकते हैं, तब जाकर यह रहने के लिए तैयार हो पाएगा। ऐसे में कपूर और भट्ट फैमिली ने फैसला किया है कि, रणबीर और आलिया की शादी इसी साल अक्टूबर महीने में होगी। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

काम की बात करें तो, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इसके अलावा आलिया के पास कई सारी फिल्में जैसे- ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, डार्लिंग्स’, ‘RRR’ फिल्में हैं। वहीं, रणबीर कपूर ‘शमशेरा’ में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



