बॉलीवुड में बड़े दिनों से यदि किसी का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वो आलिया भट्ट और Ranbir Kapoor का है। बॉलीवुड गलियारो में हर तरफ रणबीर और आलिया के प्यार के चर्चे हो रहे थे। अब तो सिर्फ अफेयर ही नहीं बल्कि यह भी सुनने को मिला कि जल्द ही Ranbir Kapoor और आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

इस कपूर गर्ल ने ली रणबीर कपूर की लाइफ में एंट्री
हाल ही में Ranbir Kapoor की सुपरहिट ‘फिल्म संजू’ की कामयाबी पार्टी में आलिया और रणबीर एक साथ नहीं आए। खबरों की मानें तो अब कहा जा रहा है कि दोनों के बीच दूरियां आनी शुरू हो गई है जिसकी वजह कोई और नहीं बल्कि कोई कपूर गर्ल है। तो आइए आज हम आपको बताते है आखिकार कौन है ये लड़की जिसने रणबीर की लाइफ की की है जोरदार एंट्री।
आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं Ranbir Kapoor की अगामी ‘फिल्म शमशेरा’ की अभिनेत्री वाणी कपूर की। जी हां एक्ट्रेस वाणी कपूर ही वो कपूर गर्ल है। जिन्होंने रणबीर कपूर की लाइफ में अब आलिया की जगह ली है।
यह कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर जिस फिल्म की शूटिंग करते हैं उस फिल्म की एक्ट्रेस के साथ ही उनका अफेयर की खबरें उडऩे लगती है फिर भले ही वह कैटरीना कैफ हो या फिर आलिया।

सूत्रो के अनुसार अब आलिया भट्ट और Ranbir Kapoor के रिश्ते में दूरियां आ रही है। और वाणी कपूर के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं।
अब कहा जा रहा हे कि रणबीर की नई गर्लफे्रंड कोई और नहीं बल्कि वाणी कपूर ही होंगी। अब देखना यह होगा कि क्या वाक्या में ही रणबीर कपूर आलिया से दूर होकर क्या सच में वाणी कपूर के पास चले जाएंगे या यह सिर्फ एक अफवाह है।


Download Android App
Download iOS App
इस कपूर गर्ल ने ली रणबीर कपूर की लाइफ में एंट्री






