44 की उम्र में Geeta Maa को चढ़ा प्यार का बुखार, इस कोरियोग्राफर को कर रहीं हैं डेट

Summary :

NULL

कोरियोग्राफर गीता कपूर छोटे पर्दे पर Geeta Maa के नाम से मशहूर आज कल सुपर डांसर चैप्टर-2 में नजर आ रही हैं। बहुत ही कम लोग यह बात जानते हैं कि अब वह 44 साल की हो चुकीं हैं। इन्होने अब तक शादी इसलिए नहीं कि हैं क्योंकि उनको अभी तक अपनी पसंद का लड़का नहीं मिला था बता दें कि गीता कपूर ने सिर्फ 15 साल की उम्र में फराह खान का गु्रप ज्वॉइन कर लिया था।

उसके बाद उन्होंने फराह के साथ कई सारी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट बनकर काम किया। इतना ही नहीं गीता ने बहुत सी फिल्मों में बैकग्राउंड के तौर पर भी काम किया है।

44 साल की Geeta Maa ने ‘फिजा’, ‘अशोका’, ‘साथिया’, ‘हे बेबी’, ‘तीस मार खां’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।

इसके अलावा, उन्होंने टीवी पर ‘डांस इंडिया डांस’, ‘डीआईडी लिल चैंप्स’ और ‘इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार‘ की रेगुलर जज हैं।

Geeta Maa ने जी टीवी के शो DID से काफी सुर्खियां बटोरीं। इन दिनों गीता कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।  

इस एक्टर को डेट कर रही है गीता माँ

बता दें कुछ वक्त पहले Geeta Maa को लेकर खबरें आई थी कि वह अभी राजीव खिंची को डेट कर रही हैं। इतना ही नहीं सोशल साइट्स पर गीता मां और राजीव की कुछ तस्वीरों के आधार पर कुछ सूत्रों में ऐसा दावा किया ।

जबकि अभी तक न ही गीता ने और राजीव ने इन खबरों पर कोई भी रिएक्शन दिया है। बता दें कि खबरों के अनुसार सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक राजीव फिल्म एक्टर,डायरेक्टर साथ ही कोरियोग्राफर हैं।

राजीव इंडस्ट्री में काफी जाना माना चहरा है लेकिन उनके फिल्मी कैरियर में किसी बड़ी फिल्म का नाम दिखाई नहीं देता है। राजीव न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर पर हुए नरेंद्र मोदी के इवेंट को कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

Desk Team