बॉलीवुड में आज-कल कब किस स्टार की किसके साथ जोड़ी बन जाए यह पता लगाना बहुत ही मुश्किल का काम हैं। आए दिन किसी के डेटिंग की खबरे सुनने को मिलती है तो किसी की ब्रेकअप की खबरे। इसी बीच अब इंडस्ट्री में एक और लिंकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दे की ये लव बर्ड्स कोई और नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडेय हैं। दरअसल अभी तक तो इनकी डेटिंग की खबरे महज एक अफवाह माना जा रहा था। लेकिन अब खुद बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने इनके रिश्तें पर मुहर लगाते हुए दिख रहे हैं।

अब आप सोच रहे होंगे की आखिर कौन है ये सुपरस्टार तो बता दे की ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सवारियां कहे जाने वाले रणबीर कपूर है। जिन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बातों ही बातों में वो राज खोल ही डाला जिसे लेकर सुगबुगाहट तो खूब है लेकिन चुप्पी कोई तोड़ ही नहीं रहा। वैसे तो सब ही जानते है की रणबीर कपूर काफी मजाकियां इंसान हैं। ऐसे में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में भी रणबीर कुछ इसी अंदाज में दिखे। जहां एक्टर ने बातों-बातों में कई ऐसे राज खोल दिए है जिसका काफी समय से फैंस इंतजार कर रहे थे।

दरअसल, इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर को लेकर बात होती है जिसके बाद रणबीर कपूर कहते हैं कि वो बहुत ही अच्छा लड़का है और वो जानते हैं उस लड़की को जिसे वो पसंद करते हैं और उसका नाम A लेटर से शुरू होता है। अब बातों ही बातों में इशारा तो रणबीर ने कर ही दिया है जो समझ सकें वो समझ लें जो ना समझें वो अनाड़ी हैं।

आपको बता दें कि अनन्या और आदित्य के रिश्ते की सबस पहले पोल खोली थी करन जौहर ने जिनकी पार्टी में दोनों को स्पॉट किया गया था। कॉफी विद करन शो में होस्ट ने इसकी पोल खोली और तब से लेकर अब तक दोनों के रिश्ते को लेकर खूब बातें हो रही हैं।

हालांकि इस गुमनाम रिश्तें पर अब तक ना तो आदित्य रॉय कपूर ने कभी चुप्पी तोड़ी है, ना ही अनन्या पांडेय ने कभी भी इस बात का हिंट दिया हैं। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने लक्मे फैशन वीक 2023 के फिनाले में मनीष मल्होत्रा के लिए शो स्टॉपर बनकर सुर्खियां बटोरीं।

जहां इन दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया हैं। हालांकि इन दोनों के रिश्तों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।


Download Android App
Download iOS App



