रणबीर कपूर इन दिनों
अपनी अपकमिंग फिल्म शेमशेरा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। शमशेरा 22 जुलाई को
सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है। ऐसे में रणबीर फिल्म के प्रमोशन में काफी
बिजी है, अपनी फिल्म के अलावा रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में
है। बीतों दिनों रणबीर कपूर की वाइफ आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेसी के बारे में
सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी थी।
तभी से ही दोनों
स्टार्स को बधाई देने का सिलसिला शुरु हो चुका है हर कोई दोनों को जल्दी मम्मी
पापा बनने को लेकर बधाई दे रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा
है जिसमें पैपराजी रणबीर कपूर को पापा बनने को
लेकर बधाइयां दीं तो एक्टर ने भी उन्हें तुरंत मजेदार जवाब दे दिया।
दरअसल सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो
में देखा जा सकता है कि रणबीर की वैनिटी वैन के बाहर फोटोग्राफर्स उनका इंतजार कर
रहे थे और जब वह बाहर आए तो उन्होंने उन्हें पापा बनने की बधाई दी। बिना एक सेकंड
भी देर किए रणबीर ने फौरन रिप्लाई करते हुए पैपराजी की तरह इशारा करते हुए कहा- तू
चाचा बन गया, तू मामा बन गया।
बता दें कि आलिया भट्ट ने 27 जून को यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के
साथ शेयर की थी कि वह मां बनने वाली हैं। इसके बाद से ही फैंस और सेलेब्स ने आलिया
और रणबीर को बधाइयां देनी शुरु कर दी। बीते दिनों पैपराजी ने नीतू कपूर को भी दादी
बनने की बधाई दी थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा‘ में नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म में संजय दत्त
और वाणी कपूर भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर अपनी वाइफ
आलिया भट्ट के साथ भी पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ में भी दिखने वाले है। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में हैं। यह मच अवेटेड मूवी 9 सितम्बर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज
होनेवाली है।


Download Android App
Download iOS App






