‘एनिमल’ के बाद संजय लीला भंसाली के साथ धमाका करने के लिए तैयार रणबीर कपूर?

Summary :

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपने लार्जर देन लाइफ़ सिनेमा से सबको दीवाना बनाने में माहिर हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का ऐलान करके हर किसी को सरप्राइज किया था। ये अनाउंसमेट इसलिए भी खास हो गई क्योंकि इस फिल्म में आलिया भट्ट, विक्की कौशन के साथ रणबीर कपूर भी हैं, जो 17 साल बाद एक बार फिर से संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं।इसी बीच बुधवार को रणबीर कपूर को भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। जहां रणबीर कैंप लुक में नज़र आए। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपने…

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपने लार्जर देन लाइफ़ सिनेमा से सबको दीवाना बनाने में माहिर हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का ऐलान करके हर किसी को सरप्राइज किया था। ये अनाउंसमेट इसलिए भी खास हो गई क्योंकि इस फिल्म में आलिया भट्ट, विक्की कौशन के साथ रणबीर कपूर भी हैं, जो 17 साल बाद एक बार फिर से संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं।इसी बीच बुधवार को रणबीर कपूर को भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। जहां रणबीर कैंप लुक में नज़र आए।

  • फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपने लार्जर देन लाइफ़ सिनेमा से सबको दीवाना बनाने में माहिर हैं
  • हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का ऐलान करके हर किसी को सरप्राइज किया

काफ़ी एक्साइटेड दिखे रणबीर

सेलेब्रिटी फ़ोटोग्राफ़र विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें रणबीर को फिल्म ‘बर्फी’ के फ़ेमस कैंप वाले लुक में देखा जा सकता है। वीडियो में वह काफ़ी खुश और एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। साफ है, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर अपने किरदार को लेकर अभी से पूरी तरह से डेडिकेटेड हैं और साथ में वे स्क्रीन पर जादू बुनने के लिए तैयार हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ख़ास अंदाज में हुआ था फ़िल्म का ऐलान

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘लव एंड वॉर’ का ऐलान काफ़ी ख़ास अंदाज में किया गया था।जिसमें टाइटल पोस्टर पर फिल्म की लीड कास्ट का साइन था।यह वाकई बहुत अनोखा तरीका था ये बताने का कि फिल्म में इन स्टार्स को फाइनल किया जा चुका हैं। इस ऐलान के बाद से ही फिल्म को लेकर खूब चर्चा है। फ़िल्म को क्रिसमस 2025 के मौके पर थ्रिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

बदला रणबीर का लुक

हाल ही में लीड एक्टर रणबीर कपूर को एक मीटिंग के लिए संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है. फिल्म की घोषणा के बाद यह पहली बार है कि रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचें. फिल्म की तैयारी में जुटे रणबीर कपूर ने ‘लव एंड वॉर’ के लिए अपना लुक भी पूरी तरह बदल लिया है. ‘एनिमल’ के दौरान लंबे बालों और दाढ़ी में नजर आए एक्टर को हाल ही में नए हेयरस्टाइल और क्लीन शेव लुक में देखा गया.

अगले साल होगी रिलीज

रणबीर कपूर के फैंस एक बार फिर उन्हें इस दिग्गज डायरेक्टर संग काम करते हुए देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ये ग्रैंड फिल्म 2025 में क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में दस्तक देगी. डायरेक्टर ने अपनी फिल्म के लीड एक्टर्स संग शूटिंग जोर-शोर से शुरू कर दी है.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।