रणबीर-श्रद्धा स्टारर फिल्म का ‘अवतार 2’ से जुड़ा खास कनेक्शन, क्रिसमस से पहले फैंस को मिलेगा बड़ा गिफ्ट

Summary :

रणबीर कपूर के पिता बनने के बाद सबसे पहले वो लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी लोगों को देखने को मिले वाली है। खबरों की मानें तो एक बेहद खास अंदाज में मेकर्स इन फिल्म से जुड़ी तमाम डिटेल्स की अनाउंसमेंट करने का प्लान कर रहे है।

इस साल रणबीर कपूर का नाम खासा सुर्खियों में छाया
रहा। पहले तो एक्ट्रेस आलिया भटट् के साथ  शादी, उसके बाद अपनी मच अवेटेड फिल्म
‘ब्रहमास्त्र’ और उसके बाद अपनी
बेटी राहा के जन्म को लेकर रणबीर ने खूब लाइमलाइट बटोरी। इन दिनों उनकी अपकमिंग
फिल्म की चर्चा जोरों पर है जिसके बारे में बहुत पहले से बातें तो हो रही है,
लेकिन जयादा कुछ डिटेल्स सामने नहीं आई है, लेकिन अब रणबीर कपूर अपने फैंस को एक
बड़ा सरप्राइज देने वाले है।

Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor Rehearse Under Scorching Sun For Luv  Ranjan Film in Leaked Video

रणबीर कपूर के पिता
बनने के बाद सबसे पहले वो लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले है। लव रंजन की इस पिल्म
में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी लोगों को देखने को मिलने वाली
है। काफी समय पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म से सेट से रणबीर और श्रद्धा की
तस्वीरें वायरल हुई थी, लेकिन फिल्म के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी अभी तक
नहीं दी गई है।

Ranbir Kapoor lifts Shraddha Kapoor in new BTS pic from Luv Ranjan's film  sets | Bollywood - Hindustan Times

लव रंजन के निर्देशन
में बन रही इस फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अभी तक नहीं की गई है, लेकिन
अब खबरों की मानें तो एक बेहद खास अंदाज में मेकर्स इन सारी डिटेल्स की अनाउंसमेंट
करने का प्लान कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट
की अनाउंसमेंट के लिए एक स्पेशल वीडियो तैयार किया गया है
, जो क्रिसमस से पहले जारी होगा।

Avatar 2 Gets ScreenX Poster For The Way of Water

इस वीडियो के
जरिए फिल्म के मेकर्स रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को इंट्रोड्यूस करने के लिए खास
प्लानिंग कर रहे है। इसके साथ ही खास बात ये है कि ह़ॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म
‘अवतार: दि वे ऑफ वॉटर’
की स्पेशल
स्क्रीनिंग के दौरान ही लव रंजन की फिल्म का स्पेशल वीडियो जारी किया जाएगा, जो
फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।  

Shraddha Kapoor opens up about working with Ranbir Kapoor in Luv Ranjan's  next | Hindi Movie News - Times of India

13 सालों के लंबे के
इंतजार के बाद जैम्स कैमरून की फिल्म
‘अवतार: दि वे ऑफ वॉटर’ को देखने का
फैंस का इंतजार 16 दिसंबर को खत्म होने वाला है। इसी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान
रणबीर और श्रद्धा की मच अवेटेड फिल्म से जुड़ा एक खास वीडियो लोगों को दिखाया
जाएगा। बता दें कि लव रंजन की फिल्म एक लव ड्रामा फिल्म होने वाली है।  

Desk Team