बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा कभी अपनी एक्टिंग तो कभी अपनी कंट्रोवर्सिअल स्टेटमेंट्स की वजह से लाइमलाइट में बने रहते है। एक बार फिर एक्टर मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए है। बता दे, भले ही रणदीप हुड्डा अपने काम के चलते सुर्खियां बटोरते है लेकिन उनकी यही कोशिश होते है कि उनकी पर्सनल लाइफ दुनिया की नज़रो में न आये। फिर भी रणदीप हुड्डा बीच-बीच में अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ जाते हैं। अब मीडिया में उनके नए अफेयर की खबरें ज़ोरो- शोरो पर है।

बताया जा रहा है कि एक्टर को अपना प्यार मिल गया है। जी हां, अब रणदीप हुड्डा का नाम एक हसीना के साथ जुड़ रहा है। इसी वजह से रणदीप हुड्डा एक बार फिर से लव लाइफ के चलते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित रणदीप हुड्डा इन दिनों मणिपुर की मॉडल लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं। बता दें कि लिन लैशराम के तार भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं। लिन ने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम, प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म मैरी कॉम और रंगून में अहम रोल अदा किया है।

फिल्म इंडस्ट्री के मुकाबले मॉडलिग की दुनिया में लिन की पॉपुलैरिटी देखते ही बनती है। वही सामने आ रही जानकारी के मुताबिक रणदीप और लिन एक-दूसरे को पिछले 8 महीने से डेट कर रहे हैं। दरअसल आज से पांच साल पहले लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा को एक बॉक्सिंग मैच को एन्जॉय करते हुए देखा गया था। इस दौरान दोनों के अफेयर की खहरों को हवा तो जरूर मिली थी लेकिन उस वक्त रणदीप ने अपनी लव लाइफ को लेकर चुप्पी बनाए रखी।

लोगों के बीच एक बार फिर से दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि रणदीप हुड्डा और लिन लिव-इन में रह रहे हैं या नहीं, क्योंकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि रणदीप के जीवन में लिन ने अपनी एक अलग जगह बनाई हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App



