रंगोली चंदेल का फूटा गुस्सा, दीपिका पादुकोण के JNU विजिट को बताया पीआर स्टंट

Summary :

दीपिका पादुकोण ने मंगलवाल रात यानी कल जेएनयू कैम्पस में शिरकत की थी। वहां पहुंच कर दीपिका ने पिछले दिनों घायल हुए स्टूडेंट्स से बातचीत करी।

दीपिका पादुकोण ने मंगलवाल रात यानी कल जेएनयू कैम्पस में शिरकत की थी। वहां पहुंच कर दीपिका ने पिछले दिनों घायल हुए स्टूडेंट्स से बातचीत करी। लेकिन एक ओर जहां दीपिका का इस तरह जेएनयू में पहुंचना कई स्टार्स को बहुत लुभावने वाला काम लगा तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अभिनेत्री के इस काम के लिए उनकी कड़ी आलोचना करने में लगे हुए हैं। आलोचना करने वालों में एक नया नाम जुड़ा हैं और वह कोई और नहीं बल्कि कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल है।
इस दौरान रंगोली ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट कर दिए हैं जिसमें उन्होंने दीपिका के जेएनयू में दाखिल होने पर तंज भी कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए दीपिका के इस तरह के काम को उनकी फिल्म प्रमोशन का हिस्सा भी बताया है। रंगोली ने लिख है कई लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को मिले दीपिका के सपॉर्ट की वजह से वो दुखी भी हैं।
ओवर रिएक्टर करने की बिल्कुल भी अवश्यकता नहीं है। यह उनकी फिल्म प्रमोशन के लिए उनका विशेषाधिकार है। यह फिल्मी सितारों का हमेशा से पैटर्न रहा है कि अगर आप यह नहीं देख पा रहे तो उनकी गलती नहीं है। उन्हें करने दो जो वह करना चाहते हैं। हम सिर्फ वही करेंगे जो हमें ठीक लगता है। 

इसके बाद रंगोली ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है, आज तक जिन्होंने कागज के फूल और पत्ते सजाए वो आज खुशबू ना होने की दुहाई दे रहे हैं।
रंगोली ने अपने अगले ट्वीट में कहा ,क्या उसने कभी उरी,पुलवामा,आर्टिकल 370 या फिर सीसीए के बारे में या देश में कभी भी किसी मुद्दे के बारे में कोई विचारधारा का साथ दिया है क्या? मैं अभी भी नहीं मानती हूं कि उसका जेएनयू के स्टूडेंट्स में थोड़ा भी इंटरेस्ट है। क्योंकि ये सिर्फ और सिर्फ पैसों में ही दिलचस्पी दिखा सकते हैं। 
हालांकि अगले ट्वीट में रंगोली चंदेल ने दीपिका की इस हिम्मत की तारीफ भी की है। उन्होंने लिखा कि मुझे अच्छा लगा उसने ओपनली ये किया है,बहुत से चूहे अभी भी बिलों में छुपे हुए हैं। सब धीरे-धीरे निकलेंगे,लेकिन हमें दीपिका का सम्मान करना चाहिए कि कम से कम उसने खुले आम पीआर किया जेएनयू में। 
जेएनयू के समर्थन में सुशांत सिंह, अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज, दीया मिर्जा, ऋचा चड्ढा और तापसी पन्नू जैसे कलाकार सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं और अब इसमें दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हो चुका है।

Desk Team