अपनी जादुई आवाज से रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बनी रानू मंडल ने सबका दिल जीता ओर रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। हाल ही में हिमेश रेशमिया ने अपनी आने वाली फिल्म ‘हैप्पी हार्डी और हीर’ के लिए रानू मंडल से गाने रिकॉर्ड करवाए।

रानू के गाने खूब वायरल हुए पर कुछ समय से रानू मीडिया से दूर है और वो कहां है क्या कर रही है , ये बात उनके फैंस के जेहन में आ रही है। आईये जानते है रातोंरात स्टार बानी रानू मंडल इन दिनों कहां है।

रानू मंडल के वायरल होने के बाद उनके मैनेजर और स्टाफ टीम की तरफ से फेसबुक पर अकाउंट बनाया गया है और वहां उनके बारे में लगातार अपडेट्स शेयर किये जाते है। ताजा जानकारी के मुताबिक रानू मंडल इन दिनों अपने पश्चिम बंगाल वाले पुराने घर में ही रहती हैं ।
हाल ही में खबर आयी थी की रानू मंडल के ऊपर जल्द एक बायोपिक बनने जा रही है और उसी फिल्म की तैयारियों को लेकर रानू अपने पुराने घर पर है। रानू के पास अभी सिंगिंग का काफी काम है और हाल ही में उन्हें अपना पासपोर्ट भी प्राप्त हुआ है।

बता दें रानू मंडल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और उनके फेसबुक पेज पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स और फॉलोवर है। अतींद्र चक्रवर्ती ही बतौर मैनेजर रानू का सारा काम संभाल रहे हैं । हाल ही में अतीन्द्र ने बताया था कि सिंगिंग के काम के लिए रानू को बार बार मुंबई आना जाना पड़ रहा है।

फिल्मकार ऋषिकेश मंडल रानू पर बायोपिक बना रहे है और जानी मानी अदाकारा सुदिप्ता चक्रवर्ती इस फिल्म में रानू का किरदार निभाती नजर आएंगी। सुदिप्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि उन्हें अभी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं मिली है और उसके बाद वो तय करेंगी की वो इस फिल्म में काम करेंगी या नहीं।



Download Android App
Download iOS App



