इन दिनों अगर बॉलीवुड गलियारों में कोई चर्चा है तो वो है तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच का विवाद। मी टू कैंपेन के जरिये बीते दिनों पूर्व अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जाने माने अभिनेता नाना पाटेकर के ऊपर आरोप लगाया की साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका शोषण किया था और ऐसा ही कुछ उनके साथ फिल्म चॉक्लेट की शूटिंग के दौरान उन्हें कपडे उतारने के लिए भी कहा गया था।
ये बयान आग की तरह फैला और फैन्स के साथ साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए भी ये बेहद शोकिंग था। बहुत से अभिनेता – अभिनेत्री इस बयान पर तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आये तो कई इस मुद्दे से बचते दिखाई दिए।
हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से इस मुद्दे पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही इस दोनों बॉलीवुड स्टार्स ने मी टू कैंपेन के बारे में भी अपनी राय साझा की।
रणवीर ने कहा कि किसी भी प्रकार का उत्पीड़न गलत है और यदि ऐसी कोई बात हुई है, तो बाहर आने और खुले तौर पर इसके बारे में बात करने में बहुत साहस होता है। इसलिए, आपको यह समझना चाहिए कि व्यक्ति क्या कह रहा है।
वहीँ दीपिका ने कहा कि #MeToo जेंडर के बारे में नहीं है बल्कि गलत पर सही की जीत के बारे में है। हमें किसी भी व्यक्ति का समर्थन करना चाहिए जो किसी प्रकार का भेदभाव या दुर्व्यवहार का सामना कर रहा हो या किसी के साथ ऐसा हुआ हो । यह महिला बनाम पुरुष के बारे में नहीं है और इस मामले में किसी को भ्रमित और कंफ्यूज होने की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए।
इस विवाद और तनुश्री के बयान पर नाना पाटेकर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा की ये आरोप बेबुनियाद है और उन्होंने तनुश्री के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। साथ ही नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भी भेजा है जिसने माफ़ी मांगने के लिए कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App









