पिछले सप्ताह दीपिका पादुकोण का जन्मदिन था। रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए श्रीलंका में थे, तो ऐसी खबरें आई कि बर्थ-डे पर वे सगाई कर रहे हैं। लेकिन जब वे इंडिया लौटे तो उनकी उंगलियों में अंगूठी नहीं दिखी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगा कि उनके सगाई की खबरें झूठी थी। अभी इस खबर सप्ताह भर भी नहीं हुआ है कि, खबर है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने गोवा में मिलकर एक साझा आशियाना खरीदा है।
खबरों के मुताबिक ये प्रॉपर्टी उसी इलाके में खरीदी गई है जहां पर सुनील गावसकर और रघुराम राजन की प्रॉपर्टी है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद वे गोवा में रहना चाहते हैं। हालांकि वह शादी कब कर रही हैं यह तो पता नहीं चल पाया है लेकिन उनकी शादी को लेकर सुगबुगहट तेज है क्योंकि दीपिका ने भी एक शो में अपनी शादी की ड्रेस को लेकर बात की है। फिलहाल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म ‘पद्मावत’ के रिलीज के इंतजार में हैं जो विवादों में है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



