रणवीर सिंह इन दिनों अपनी
अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। आए दिन एक्टर को
किसी ना किसी शो के सेट पर फिल्म को प्रोमोट करते देखा जाता है। फिल्म इसी महीने
13 तरीख को रिलीज होने वाली है।ऐसे में फिल्म को हिट कराने के लिए एक्टर अपने
अतरंगी अदांज में फिल्म का प्रचार कर रहे है।
रणवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है वो आए दिन किसी ना किसी वजह से फैंस का अटेंशन पाते रहते हैं। एक्टर ने एक फिर सबका ध्यान अपनी तरफ कर
लिया है रणवीर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिन पर उनकी वाइफ
दीपिका पादुकोण के क्यूट रिएक्शन ने सबका दिल जीत लिया है।
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम
पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। येलो कलर में बाजीराव एक्टर काफी ज्यादा स्मार्ट
लग रहे है। फोटोज में कैमरें की तरफ देखते हुए अभिनेत्रा ने काफी क्यूट पोज दिए है
जिनसे नजरें हटाना काफी मुश्किल है। अपनी इन फोटोज के साथ रणवीर ने एक प्यारा सा
कैप्शन भी लिखा, “येलो येलो सिली फेलो।”
रणवीर की इस पोस्ट पर फैंस
काफी सारे रिएक्शन दे रहे है और कॉमेंट सेक्शन में एक्टर की जमकर तारीफ भी कर रहे
हैं। जैसे ही दीपिका पादुकोण ने अपने पति की इस पोस्ट को देखा वैसे ही उन्होंने उनके दिए
कैप्शन का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कॉमेंट कर लिखा, “येलो येलो यू आर माई फेलो।”
फिलहाल, रणवीर सिंह दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित जयेशभाई
जोरदार की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म से अर्जुन रेड्डी अभिनेत्री शालिनी
पांडे अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं। जयसभाई जोरदार को यश राज फिल्म्स द्वारा बनाया
गया है।
हाल ही में बाजीराव मस्तानी
फेम एक्टर टीवी के मशहूर शो द कपिल शर्मा में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे थे
जहां उन्हें खूब मस्ती करते हुए देखा गया। जहां कृष्णा अभिषेक ने एक्टर के सभी
गानों पर डांस किया था जिसे देखकर अभिनेत्रा खुशी से उनके गले ही लग गए थे।
रणवीर सिंह के
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सर्कस में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगे। फिल्म का
निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इसके अलावा एक्टर आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
में भी लीड रोल में नजर आने वाले है।


Download Android App
Download iOS App








