पद्मावती को लेकर मिली धमकियों के चलते दीपिका पादुकोण आजकल पुलिस की सुरक्षा में हैं। सिर्फ पुलिस ही नहीं, उनके खास दोस्त रणवीर सिंह भी उनकी सुरक्षा में चौकन्ने नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार रणवीर इन दिनों दीपिका के नजदीक रहने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कोई उन्हें नुकसान न पहुंचा सके। पिछले दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को डायरेक्टर जोया अख्तर के घर के बाहर देखा गया।
रणवीर इस दौरान गर्लफैं्रड दीपिका की सुरक्षा को लेकर चौकस नजर आए। वे खुद उन्हें सुरक्षित कार तक छोडऩे गए। सूत्रों की मानें तो पद्मावती विवाद में मिली नाक काटने की धमकी के बाद रणवीर दीपिका की सुरक्षा में कोई चूक नहीं छोडऩा चाहते। यही वजह है कि जोया अख्तर के घर के बाहर उन्होंने दीपिका को अकेले कार तक नहीं जाने दिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



