क्या आप जानते हैं ? शादी के बाद पत्नी दीपिका ने Ranveer singh को सख्त मना किया ये काम करने से

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर कपल Ranveer singh और दीपिका पादुकोण 5 साल लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दीपिका और रणवीर की शादी को करीब

बॉलीवुड के मशहूर कपल Ranveer singh और दीपिका पादुकोण 5 साल लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दीपिका और रणवीर की शादी को करीब दो महीने होने को जा रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके ये दोनों आए किसी न किसी चीज को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं।

इसकी वजह यह कि Ranveer singh पत्नी दीपिका को लेकर अपने प्यार का इजहार अक्सर करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में रणवीर सिंह ने कुछ ऐसी बात का खुलासा किया जिसको सुनकर सब हैरान है। जी हां दीपिका से शादी के बाद रणवीर पर तीन चीजों पर बिल्कुल बैन लगा दिया है। जिनको करने से रोकने के लिए रणवीर सिंह को सख्त बोला गया है।

रणवीर सिंह नहीं कर सकते ये 3 काम

हाल ही में एक इटंरव्यू के दौरान Ranveer singh ने खुद खुलासा किया कि वह शादी के बाद तीन काम किसी भी हालत में नहीं कर सकते हैं। ये काम इस प्रकार देर तक घर से बाहर रहना,बिना खाए-पिए घर से बाहर जाना,पत्नी दीपिका की कॉल्स को मिस करना।

https://www.instagram.com/p/BskThAlFB_T/?utm_source=ig_embed

अब रणवीर सिंह के इन जवाबों को सुनकर तो यही लगता है कि वह अपनी पत्नी दीपिका की हर बात का पालन करते हैं। और दीपिका भी अपने पति का ख्याल बिलकुल ठीक ढंग से रख रही हैं।

वहीं काम कि बात करें तो रणवीर सिंह की हाल ही में फिल्म सिंबा रिलीज हुई थी। जिसने केवल 16 दिनों में 350 करोड़ रुपए की तबाड़तोड़ कमाई की है।

 

वहीं रणवीर सिंह अब अपनी अगामी फिल्म गली बॉय कि तैयारी में जुटे हुए हैं। बता दें कि उनकी अगली फिल्म गली बॉय का हाल ही में ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के ऑपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी।

 

बॉक्स ऑफिस पर सिम्बा की दहाड़ जारी , 350 करोड़ की कमाई का आंकडा किया पार !

Desk Team