मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के सन्दर्भ में निर्देश जारी कर दिया गया है। रावत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह केन्द्र द्वारा उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। हमने इसे उत्तराखंड में लागू करने के दिशानिर्देश भी जारी कर दिये हैं।’’
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह भी घोषणा की कि जुलाई तक राज्य के सारे गांवों को इंटरनेट से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जुलाई 2019 तक 200-250 की आबादी वाले सभी गांवों में इंटरनेट सम्पर्क होगा क्योंकि इससे रोजगार अवसर उत्पन्न होगा तथा लोगों तक बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।’’
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियों के बारे में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, ‘‘बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हम सभी तैयार हैं। राज्य में कार्यकर्ताओं की बैठक शीघ्र होगी। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए वरिष्ठ पार्टी नेता उन्हें सम्बोधित करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



