पद्मावती की शूटिंग के चलते लंबी थकान उतार लेने के बाद अब रणवीर सिंह दोबारा फिल्म की शूटिंग के लिए खुद को रेडी कर चुके हैं। पता चला है कि रणवीर अब जोया अख्तर की फिल्म ‘गुल्ली ब्वॉय’ की तैयारी में जुट गए हैं।
हाल ही में इन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें कॉफी और चॉकलेट के साथ फिल्म का स्टोरी ड्राफ्ट भी नजर आ रहा है। रणवीर जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकतेे हैं। बता दें कि रणवीर इस फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर एक स्ट्रीट रैपर का कैरेक्टर प्ले करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



